Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र: सूत्र

नई दिल्ली। कोरोना काल में सरकार जुलाई महीने के बाद संसद के मानसून सत्र की संभावना पर विचार कर रही है जिसमें कार्यवाही के दौरान सदस्य उपस्थित हों। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद का मानसून सत्र अगस्त के अंतिम या सितंबर महीने के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, हालांकि इस बीच जुलाई महीने से अनलॉक 2 की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है जिसमें देशवासियों को कई प्रकार की छूट दी गई है।

Recommended Video

    Parliament का Monsoon Session August के आखिरी सप्ताह में हो सकता है शुरू | Covid-19 | वनइंडिया हिंदी
    Monsoon session of Parliament may begin in the last week of August or first week of September sources

    हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि अभी संसद के मानसून सत्र को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, फिलहाल सरकार देश में फैले कोरोना वायरस संकट पर काबू पाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। अभी यह स्पाष्ट करना मुश्किल है कि सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए सत्र कैसे आयोजित किया जाएगा। सरकार के सूत्रों के अनुसार मानसून सत्र के आयोजन का तरीका सत्र की शुरुआत के समय मौजूदा स्थिति पर निर्भर करेगा। इस बीच ऐसी खबरें भी हैं कि सरकार पूर्ण सत्र आयोजित करने के पक्ष में है।

    मिली जानकारी के मुताबित ऐसे कई अध्यादेश हैं जिसे संसद में पेश किया जाना है इसके लिए सत्र का सामान्य अवधि में होना आवश्यक है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि निश्चित रूप से संसद का मानसून सत्र 22 सितंबर से पहले शुरू हो जाएगा। इसकी वजह यह है कि दो सत्र के बीच छह महीने से अधिक का अंतराल नहीं हो सकता है। बता दें कि संसद का बजट सत्र तीन अप्रैल तक निर्धारित था लेकिन उससे पहले ही 23 मार्च को सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: कोरोना संकट में सूक्ष्म-लघु उद्योगों की मदद के लिए आगे आया वर्ल्ड बैंक, देगा 5625 करोड़ रुपए का लोन

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+