मानसून सत्र: सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष की हिदायत- 'सभी मर्यादा में रहकर व्यक्त करें विचार'

नई दिल्ली, 18 जुलाई: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सभी सांसदों को मर्यादा के भीतर रहते हुए अपनी बात सदन में रखने की हिदायत दी। साथ ही वो ये बात सुनिश्चित करेंगे कि सभी को अपने विचार व्यक्त करने के लिए पर्याप्त अवसर मिले।

ओम बिड़ला

स्पीकर ने कहा कि 19 जुलाई यानी सोमवार को तय समय पर सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। ऐसे में सभी सांसद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उसमें शामिल हों। इस दौरान छोटे दलों को पर्याप्त समय दिया जाएगा और सदन में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले सत्र में सभी पार्टियों ने अच्छा सहयोग किया था, जिस वजह से प्रोडक्टिविटी रेट 122 प्रतिशत रहा। ऐसे में इस बार भी सबसे सहयोग की उम्मीद की जा रही है।

पीएम मोदी ने कही ये बात
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी सांसद संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चर्चा के लिए तैयार रहें। ये बात ध्यान रखी जाए कि विपक्ष सहित सभी प्रतिनिधियों के सुझाव महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि हम एक अच्छे सत्र की आशा करते हैं, जहां सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+