Monsoon Session: पीएम मोदी के बयान पर बोले कपिल सिब्बल- सेना के साथ सारा देश, शक आपकी नीतियों पर
Monsoon Session: पीएम मोदी के बयान पर बोले कपिल सिब्बल- जवानों के साथ सारा देश, शक आपकी नीतियों पर
नई दिल्ली। संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सैनिक मुश्किल हालात में देश की सीमाओं पर खड़े हैं और ऐसे में हम सब उनके पीछे खड़े हैं। प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है। कपिल सिब्बल ने कहा कि सेना के साथ तो देश का एक-एक नागरिक है ही, उस पर कोई सवाल नहीं है। हमें शक प्रधानमंत्री की नीतियों पर है।
Recommended Video

सिब्बल ने किया ट्वीट
कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उम्मीद है संसद एक साथ यह संदेश देगी कि देश जवानों के साथ खड़ा है। इसका जवाब ये है कि देश का हर नागरिक जवानों के पीछे खड़ा है। हम उन्हें सैल्यूट करते हैं। मुझे शक पीएम की नीतियों और फैसलों को लेकर है।

क्या बोले हैं पीएम मोदी
सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले अपने संबोधन में कहा, आज जब हमारे सेना के वीर जवान सीमा पर डंटे हुए है बड़े हिम्मत, जज्बे और बुलंद हौसले के साथ, दुर्गम पहाड़ियों में डंटे हुए हैं। कुछ समय के बाद बर्फ भी पड़ने लगेगा। जिस विश्वास के साथ वे खड़े है, सदन के सभी सदस्य एक भाव से, एक संकल्प से ये संदेश देंगे कि सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है। संसद और संसद सदस्यों के माध्यम से खड़ा है। यह मजबूत संदेश भी यह सदन देगा, सभी माननीय सदस्य के माध्यम से देंगे। ऐसा मेरा विश्वास है।

कोरोना के चलते इस बार काफी अलग है संसद का सत्र
आज से शुरू हुआ संसद का सत्र 1 अक्टूबर तक चलेगा, यानी सत्र की कार्यवाही लगातार चलती रहेगी। शनिवार और रविवार को भी काम होगा। आमतौर पर दोनों सदनों में एक साथ काम होता है, लेकिन इस बार दो शिफ्ट में होगा। दोनों सदनों में बैठने की व्यवस्था भी अलग है। कोरोना को देखते हुए परिसर में केवल उन लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिनके पास निगेटिव रिपोर्ट होगी।












Click it and Unblock the Notifications