Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र, इस बार 23 दिनों तक चलेगी संसद

Monsoon Session, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।

monsoon-session-2023

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर बताया कि, संसद का मानसून सत्र, 20 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने आगे लिखा कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार मानसून सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल ला सकती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल इस के विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं। मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश पर विधेयक ला सकती है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी लगातार विरोध कर रही है।

संसद का मानसून सत्र इस बार काफी हंगामेदार होने की संभावना है। मणिपुर हिंसा को लेकर भी सदन में काफी जोरदार बहस देखने को मिल सकती है। कांग्रेस मानसून सत्र को लेकर आज शाम बैठक करने वाली है। जिसमें मोदी सरकार को यूसीसी और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति तय की जा सकती है।

संसद का मानसून सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। मानसून सत्र पहला सत्र है जो नये भवन में संसद का सत्र पहली बार आयोजित होने जा रहा है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदा सरकार का ये अंतिम मानसून सत्र होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+