Monsoon की बारिश से मुंबई बेहाल, आज भी हाई टाइड की आशंका
मुंबई , 16 जून। मानसून की बारिश ने एक बार फिर से मुंबई को पानी-पानी कर दिया है। मंगलवार रात से ही मुंबई में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। हालांकि रात में बारिश धीमे थी लेकिन सुबह से बारिश की गति तेज हुई है। मौसम विभाग ने आज भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है, विभाग का कहना है कि आज शाम चार बजे यहां एक बार फिर से हाई टाइड आने की संभावना है।
Recommended Video

मुंबई में जबरदस्त बारिश
मुंबई में जबरदस्त बारिश के कारण यहां लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। आपको बता दें कि देश में इस वक्त मानसून का सीजन चल रहा है। दक्षिण भारत और महाराष्ट्र को पूरी तरह से तर-बतर करने के बाद अचानक से साउथ-वेस्ट मानसून की स्पीड में कमी आई है, जिसके बाद उत्तर भारत के लोगों को अब मानसून की बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

तेज हवा और धूल भरी आंधी
आज दिल्ली में तेज हवा और धूल भरी आंधी भी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और पंजाब में भी आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है तो वहीं मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज भी मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की है।
Video: पानी-पानी मुंबई, लोग परेशान

मानसून के कारण यहां बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में ऑरेज अलर्ट जारी है।

हाई टाइड या उच्च ज्वार
दरअसल हाई टाइड या उच्च ज्वार आना या समुद्र का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से पैदा होता है लेकिन बैरोमैट्रिक दवाब की वजह से समंदर के अंदर तूफान उठता है, जिसकी वजह से समंदर में बड़ी, तेज और ताकतवर लहरें उठती हैं, जो कि काफी खतरनाक होती हैं।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications