Monsoon Rain Alert: भारी बारिश की गिरफ्त में केरल-महाराष्ट्र, कर्नाटक में भी मौसम खराब, कई जगहों पर Red अलर्ट

Monsoon Rain Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के बाद अब महाराष्ट्र भी पहुंच चुका है, जिसकी वजह से इस वक्त दोनों राज्यों में भारी बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने कई जगहों पर 'रेड अलर्ट' घोषित किया हुआ है, आपको बता दें कि मुंबई की सुबह आज बरसात के साथ हुई, जिसने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया।

मुंबई में इस वक्त 'ऑरेंज अलर्ट' और महाराष्ट्र के कई जिलों में 'रेड अलर्ट' घोषित है। मालूम हो कि मुंबई में बीते 24 घंटों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने लोगों को समुद्र किनारे जाने से परहेज करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Monsoon Rain Alert

कोट्टायम, इडुक्की, पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम और अलाप्पुझा में 'रेड अलर्ट'

तो वहीं केरल में भी लगातार बारिश हो रही है। IMD ने 5 जिलों - कोट्टायम, इडुक्की, पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम और अलाप्पुझा - में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 48 घंटों में भारी से भारी बारिश की आशंका है और इसलिए राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है

केरल के भारी बारिश को देखते हुए कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक मदद लेने की अपील की है।

अन्य राज्यों में भी प्रीमानसून बारिश (Monsoon Rain Alert)

जहां केरल और महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में प्री-मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। आज सुबह से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बरसात हो रही है, जिसके कारण लोगों को सुबह ऑफिस जाने और बच्चों को स्कूल जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरे दिन यहां मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा।

नागरिकों के लिए सुझाव (Monsoon Rain Alert)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+