6 जून के आसपास इस राज्य में दस्तक दे सकता है मानसून, मिलेगी गर्मी से राहत

नई दिल्ली। मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार केरल में लगभग 6 जून के आसपास मानसून दस्तक दे सकता है। अभी मानसून ने अरब सागर के कुछ अधिक दक्षिणी भाग और दक्षिण-पश्चिम-दक्षिण-पूर्व-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान समुद्र और अंडमान निकोबार द्वीप समूह को कवर कर लिया है। ऐसे में दो से तीन दिन में ये अरब सागर के काफी हिस्से को घेर लेगा।

monsoon may arrive in kerala in 6th of june

बता दें कि देश के कई इलाकों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में मानसून की आवश्यकता है। शुक्रवार के तापमान की बात करें तो राजस्थान के गंगानगर में पारा 49.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले साल 1934 में यहां का तापमान 50 डिग्री पहुंच गया था।

शुक्रवार को जयपुर में पारा तेजी से चढ़ा और 44.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा राजस्थान के ही चुरू में तापमान 48.5 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां का बांदा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान शुक्रवार को 48.04 डिग्री पर पहुंच गया। ये तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। पंजाब के कई इलाकों में खतरनाक लू चल रही हैं। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्से में तीन चार दिनों से गर्मी अधिक बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार ये हाल दो दिन और चलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- गर्मी का तांडव! दिल्ली में पारा पहुंचा 46.6 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+