Monsoon की बारिश में नहाया केरल, 9 जिलों में Yellow Alert , दिल्ली में भी मौसम सुहाना
नई दिल्ली। उम्मीद के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून ने भारत के केरल पर दस्तक दे दी है, मानसून के चलते सोमवार सुबह राज्य में भारी बारिश हुई है और तापमान में कमी आई है, भारतीय मौसम विभाग मानसून को देखते हुए दक्षिण भारत के कुल नौ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, इन नौ जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर शामिल हैं, इन जिलों में आज दिन भर बारिश होने के आसार हैं।
Recommended Video

केरल के तट से टकराया मानसून
जबकि मानसून का असर राज्य के आस-पास के राज्यों में दिखेगा इसलिए कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी आज बारिश संभव है, मालूम हो कि मौसम विभाग ने मानसून को लेकर आज अपडेट दिया है लेकिन मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने शनिवार को ही कहा था कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दिया है।
नौ जिलों में Yellow Alert
दक्षिण भारत के अलावा देश के उत्तर भारत में कल से बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, दिल्ली सहित उत्तर भारत के अनेक राज्यों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे क्षेत्र में लू से एक सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं, दिल्ली में रातभर हल्की बारिश और दिन में भी बारिश होने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में मौसम सुहाना, गर्मी से राहत
आईएमडी में अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, बागपत, बड़ौत, मोदीनगर, मेरठ, फतेहाबाद, आदमपुर, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, शामली, हिसार, हांसी, मेहम, भिवानी, जींद, लोहारू, सादुलपुर, पिलानी, सोहना, होडल, पलवल, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और झज्जर और दक्षिण-पश्चिम के कुछ स्थानों पर और भारी बारिश की आशंका है, तो वहीं आज मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई है।

अगले 10 दिनों तक तेलंगाना में हो सकती है बारिश
यही नहीं रविवार को तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों सहित हैदराबाद में झमाझम बारिश हुई , बारिश होते ही पारा गिरकर 31 डिग्री पहुंच गया। भीषण गर्मी में बरसात ने लोगों को सुकून का अहसास कराया। बता दें कि अगले 10 दिनों तक तेलंगाना का पारा 35-36 डिग्री के आस पास होगी। इससे पहले मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले एक दो दिनों के भीतर कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है, इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications