उत्तर भारत में जल्द मानसून की एंट्री, जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
मानसून जल्द भारत में एंट्री करने वाला है। आईएमडी ने इस सप्ताह के अंत तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 28 से 30 जून भारत में भारी बारिश की संभावना है।
यूपी में बादलों की आवाजाही जारी है। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की या फिर सामान्य बारिश भी दर्ज की गई। इस बीच भारत मौसम विभाग ने 28 से 29 जून के दौरान पूर्वी पूर्वी उत्तर प्रदेश और 29 से 30 जून के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसको लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video
भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत मिलने वाली है। अचानक बदले मौसम के मिजाज के बीच आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में राज्य के कई इलाकों में भारी से भारी बरिश का अलर्ट जारी किया है। इसके संकेत भी मिलने शुरू हो गए हैं। तापमान में पिछले दो दिन भीतर दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों को तापमान 36 से 41.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
गर्मी से तीन-चार दिन में राहत मिलने वाली है। उत्तर भारत में तीन-चार दिन में पूरी तरह से मानसून एक्टिव हो जाएगा। मौसम विभाग के अलर्ट से पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर तैयारियां तेज हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार उत्तर में सामान्य से अधिक बारिश होने वाली है। मौसम एजेंसियों के एक्सपर्ट्स के मुताबिक चार से छह प्रतिशत ज्यादा बारिश होने के संभावना हैं। उत्तर-पश्चिम भारत का थोड़ा हिस्सा और पूर्वी भारत के हिस्से में कम बारिश होने की संभावना है। बाकी दूसरे इलाकों में बारिश सामान्य से ज्यादा होने की संभावना अधिक है।
दिल्ली में मॉनसून कब?
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, मॉनसून मंगलवार को उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में 29 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में अगले 3-4 दिनों में मॉनसून की उत्तरी सीमा देश के बड़े हिस्से को कवर करेगी। इस दौरान यह धारा सिंधु-गंगा के मैदानों और उत्तरी पहाड़ों के बड़े हिस्सों को कवर करने के लिए जोरदार तरीके से आगे बढ़ेगी और राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ेगी। इस दौरान पंजाब-हरियाणा के कुछ हिस्सों में मॉनसून एक दो दिन पहले आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 30 जून के बीच कभी भी दिल्ली में मॉनसून आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications