दिल्ली में मानसून की दस्तक, 2 घंटे तक जमकर बारिश, 72 घंटे का अलर्ट, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

पिछले सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में दो घंटे की लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया। आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक 228 मिमी की बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी की सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक दिल्ली में इस सफ्ताह अभी और अधिक तेज और भारी बारिश की संभावना है। जबकि उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में अगले 72 घंटे के अंदर माससून दस्तक दे देगा।

दिल्ली में शुक्रवार तड़के भारी बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा कि मानसून दिल्ली में प्रवेश कर चुका है। इसके अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

Delhi rail IMD Alert

दिल्ली में 3 घंटे मूसलाधार बारिश
सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 2:30 बजे से 5:30 बजे के बीच दिल्ली में सबसे अधिक 228 मिमी बारिश दर्ज की है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसा हालात बन गए। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर, यात्रियों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ा और बच्चों को लेकर बाढ़ वाली सड़कों पर चलना पड़ा। कुछ इलाकों में मेट्रो स्टेशनों पर भी पानी भर गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।

उत्तर भारत में अलगे तीन दिन में मानसून होगा सक्रिय
भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली में शनिवार यानी 29 जून को भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+