Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, विदेश से लौटे शख्स को आइसोलेशन में भेजा गया
Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक युवा शख्स की पहचान की है, जिसमें मंकीपॉक्स संक्रमण जैसे लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि शख्स में संक्रमण की जांच के लिए सैंपल भेजे गए है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, हालांकि शख्स को अस्पताल में आइलेशन में रखा गया है।
मंकीपॉक्स के ताजा मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी किया। जिसमें बताया गया कि जिस शख्स में संदिग्ध संक्रमण पाया गया, उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री चेक की गई। जांच के दौरान पता चला कि संक्रमित शख्स ने हाल ही में विदेश की यात्रा की थी।

भारत में मंकीपॉक्स संक्रमण का ये पहला संदिग्ध मामला है। वायरस की मौजूदगी की पुष्टि के लिए व्यक्ति के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि मामले को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुरूप प्रबंधित किया जा रहा है, और संभावित स्रोतों की पहचान करने और देश के भीतर प्रभाव का आकलन करने के लिए संपर्क ट्रेसिंग जारी है।
हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, "एक युवा पुरुष रोगी, जिसने हाल ही में एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) संचरण का अनुभव करने वाले देश से यात्रा की थी, की पहचान एमपॉक्स के एक संदिग्ध मामले के रूप में की गई है। मरीज को एक निर्दिष्ट अस्पताल में अलग कर दिया गया है और वर्तमान में उसकी हालत स्थिर है। एमपॉक्स की मौजूदगी की पुष्टि के लिए मरीज के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। इस मामले का विकास एनसीडीसी द्वारा पहले किए गए जोखिम मूल्यांकन के अनुरूप है और चिंता की कोई बात नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications