Monkeypox: केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि
कन्नूर। दक्षिण भारतीय राज्य केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आ गया। आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि, "मंकी पॉक्स का एक और पॉजिटिव केस कन्नूर जिले में रिपोर्ट हुआ है। उक्त व्यक्ति मिडिल ईस्ट से आया था। उसने कर्नाटक के मेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग की थी। लिहाजा उस एयरपोर्ट पर भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Recommended Video


पांच हवाई अड्डों पर बढ़ी निगरानी
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि, बीते रविवार से केरल राज्य के सभी पांच हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। विदेश से आने वालों के परीक्षण के लिए कन्नूर हवाई अड्डे पर विशेष सुविधाएं की गई हैं। दरअसल, केरल में ही मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज हुआ था। यहां कोल्लम जिले के एक 35 वर्षीय व्यक्ति, जो मध्य पूर्व के एक देश से आया था, मंकीपॉक्स के लिए पॉजिटिव पाया गया और उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज है।
दुनिया के 27 देशों में फैला संक्रमण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 27 देशों में मंकीपॉक्स के केस सामने आ चुके हैं। मिडिल ईस्ट के देशों में यह समस्या ज्यादा है। भारत में इसका मरीज मिलना सरकार के लिए बड़ी चिंता की बात है, क्योंकि अभी तक भारत कोरोनावायरस के प्रकोप से नहीं उबर सका है।












Click it and Unblock the Notifications