दिल्ली के कैंट एरिया में मोमोज की दुकानें कराईं बंद, कुत्ते का मांस मिलाने की शिकायतें

नई दिल्ली। गली-चौराहों पर मोमोज की दुकानें और उन पर खाने वालों की भारी भीड़ तो आपने खूब देखी होगी। कई बार आप भी मोमोज की दुकान पर लगी भीड़ का हिस्सा बने होंगे। लेकिन अगर आप भी मोमोज खाने के शौकीन हैं, तो जरा संभल जाइए। दिल्ली के कैंट एरिया में लगी मोमोज की दुकानों में फूड क्वालिटी की जांच कराई गई है और इनमें से 20 दुकानें बंद भी करा दी गई हैं।

Recommended Video

      Delhi : Momos shops shuts after complaints of using dogs mutton | वनइंडिया हिन्दी
      दिल्ली के कैंट एरिया में मोमोज की दुकानें कराईं बंद, कुत्ते का मांस मिलाने की शिकायतें

      कैंट एरिया से लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं कि मोमोज में कुत्ते का मांस मिलाकर बेचा जा रहा है। दिल्ली कैंट बोर्ड के चीफ एग्जिक्युटिव अफसर रेड्डी शंकर बाबू के मुताबिक उन्हें कैंट एरिया के 70 वेंडिन जोन से इस तरह की मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद ही फूड क्वालिटी जांच कराई गई और खराब क्वालिटी वाली दुकानों को बंद करा दिया गया है। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल सका है कि किसी भी जांच में मोमोज में कुत्ते का मांस पाया गया था या नहीं।

      एनफोर्समेंट विंग को मोमोज की क्वालिटी जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर क्वालिटी खराब पाई गई तो दुकानदार का सामान जब्त कर दिया जाएगा और दुकान बंद करवा दी जाएगी। एनफोर्समेंट विंग ने जांच के आदेश के बाद एक टास्क फोर्स बनाई है। जिस भी दुकानदार पर खराब सामान बेचने का शक होगा, उसकी जांच की जाएगी और दुकान बंद करवा दी जाएगी। इसके साथ ही, दुकानदार को आसपास सफाई भी रखनी होगी, अगर गंदगी पाई गई तो भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+