हरियाणा: पानीपत के The Millennium School में बच्ची के साथ सफाईकर्मी ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज

पानीपत। हरियाणा स्थित पानीपत के The Millennium School में बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला खुलने के बाद बच्ची और अन्य अभिभावकों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्कूल में मौजूद बच्ची के एक रिश्तेदार ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बुलाया और कहा कि बच्ची को घर ले जाएं क्योंकि वो रो रही है। कुछ देर बाद उसने हमें बताया कि उसके साथ सफाईकर्मी ने छेड़छाड़ की है। रिश्तेदार ने मीडिया से कहा कि सफाईकर्मी ने बच्ची को इस बात की धमकी भी दी कि वो किसी को इस बारे में ना बताए।

हरियाणा के The Millennium School में बच्ची के साथ सफाई कर्मी ने किया दुष्कर्म

बच्ची के रिश्तेदार ने यह भी कहा कि हमें उसके शरीर पर निशान मिले हैं। हम प्रिंसिपल से मिलना चाहते हैं लेकिन हमें मिलने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि हमने FIR दर्ज कर ली है। जल्द ही पूरे मामले की जानकारी देंगे।

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार (20 सितंबर) की है। सुबह 7.40 बजे पिता ने बच्ची को स्कूल छोड़ा। 9.30 बजे स्कूल से फोन आया कि बच्ची रो रही है। परीक्षा खत्म होने से पहले ही परिजन उसे स्कूल से घर ले आए। घर आने पर पता चला कि उसके गर्दन और कमर पर खरोंच के निशान थे। जब मां ने उससे पूछा तो बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत बयान की।

सुबह 8 बजे गई थी शौचालय

DSP विद्यावती ने कहा कि बच्ची बुधवार सुबह 8 बजे शौचालय गई थी। तभी वहां हरी टी शर्ट पहने एक शख्स आया और मुंह दबाकर बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची को आरोपी ने धमकी भी दी। घटना के बाद से ही बच्ची सहमी हुई है। बधवार रात 8.45 पर ही परिजन महिला थाने गए मामला दर्ज कराया। रात में ही स्कूल के सभी 5 सफाईकर्मियों को बुलाकर पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। स्कूल में शौचालय के पास कोई CCTV कैमरा भी नहीं लगा है। ऐसे में अभी तक आरोपी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+