अग्निवीर को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बोलीं महुआ मोइत्रा, 'अग्निपथ' के विलेन आप होंगे

नई दिल्ली, 20 जून। तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा हमला बोला है। जिस तरह से कैलास विजयवर्गीय ने अपने बयान में कहा कि वह अग्निवीरों को भाजपा के कार्यालय में सुरक्षा की जिम्मेदारी दे सकते हैं, इसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान पर तीखा हमला बोलते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा,ये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं, जो कहते हैं कि अगर मुझे भाजपा ऑफिस में सुरक्षा गार्ड के लिए चुनना हो तो वह अग्निवीरों को चुनेंगे। हां, अगर भारत को अग्निपथ के लिए कोई विलेन चुनना है तो मुझे भरोसा है कि वो लोग आपको ही चुनेंगे।

Recommended Video

    Mahua Moitra ने Kailash Vijayvargiya को बताया Agnipath का 'Villain' । BJP | वनइंडिया हिंदी । *news
    mahua

    इसे भी पढ़ें- आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरों को रोजगार देने का किया ऐलान, हिंसक प्रदर्शन पर जताया दुख
    बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता ने यह बयान दिया था, जिसके बाद विपक्ष उनपर हमलावर है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि जब एक अग्निवीर ट्रेनिंग लेकर 4 साल के बाद सेवा से मुक्त होकर आएगा, मान लीजिए 21 वर्ष की उम्र में उसकी भर्ती होती है और 25 साल की उम्र में वह सेवानिवृत्त होकर आता है तो उसके पास 11 लाख रुपए होंगे, उसके पास अग्निवीर का टैग होगा, अगर मुझे भाजपा कार्यालय के लिए सिक्योरिटी चाहिए होगी तो मैं अग्निवीर को प्राथमिकता दूंगा।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी भाजपा नेता के बयान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, जिन लोगों ने 52 साल तक देश की आजादी पर तिरंगा नहीं फहराया, उनसे उम्मीद भी नहीं की जा सकती है कि वह सैनिकों का सम्मान करेंगे। युवाओं में सेना में भर्ती होने का जोश होता है ना कि भाजपा के दफ्तर का सुरक्षागार्ड बनने का, वह देश की सुरक्षा करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री का इस मुद्दे पर शांत रहना सैनिकों के अपमान पर उनकी मुहर है।

    वहीं वरुण गांधी ने लिखा, जिस महान सेना की वीर गाथाएँ कह सकने में समूचा शब्दकोश असमर्थ हो, जिनके पराक्रम का डंका समस्त विश्व में गुंजायमान हो, उस भारतीय सैनिक को किसी राजनीतिक दफ़्तर की 'चौकीदारी' करने का न्यौता, उसे देने वाले को ही मुबारक। भारतीय सेना माँ भारती की सेवा का माध्यम है, महज एक 'नौकरी' नहीं। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि टूलकिट गैंग ने उनके बयान को गलत तरह से पेश किया है ग्रैजुएशन के बाद अग्निपथ स्कीम में जाने वाले अग्निवीर सक्षम होंगे, अपने सेवा के प्रति समर्पित होंगे। अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद वो जहां भी जाएंगे, उनका प्रतिबद्धता दिखेगी, उनके कौशल का इस्तेमाल किया जा सकेगा, मैं ये कहना चाहता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+