MP News: हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस करे आत्ममंथन: CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस से चुनाव आयोग को दोष देने के बजाय अपनी राजनीतिक कमजोरियों पर विचार करने का आग्रह किया है, और भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थानों पर जोर दिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनावी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बजाय अपनी चुनावी पराजय के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस चुनाव आयोग की प्रक्रिया के माध्यम से कांग्रेस को कई राज्यों में सरकार बनाने का अवसर मिला, उसी प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाना उचित नहीं है।

Mohan Yadav criticises Congress over EC blame

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि कांग्रेस को चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर ही भरोसा नहीं है, तो केरल में उसकी जीत का क्या अर्थ है? उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार इसी लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव के बाद बनी है।

उन्होंने तमिलनाडु का जिक्र करते हुए कहा कि वहां राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार गठबंधन और सरकार में भागीदारी के निर्णय लिए जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस को चुनावी परिणामों के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अपनी राजनीतिक स्थिति का आकलन करना चाहिए।

कांग्रेस अपने कमजोर होते जनाधार पर करे विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार चुनावों में कांग्रेस की पराजय के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। कांग्रेस को यह विचार करना चाहिए कि तमिलनाडु में वह लंबे समय से कमजोर क्यों है, पश्चिम बंगाल में दशकों से सत्ता से बाहर क्यों है और उत्तर प्रदेश तथा बिहार सहित कई राज्यों में उसका जनाधार क्यों कमजोर हुआ है।

उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब चुनाव आयोग को दोष देने में नहीं, बल्कि कांग्रेस के संगठन और नेतृत्व की कमजोरियों के आत्ममंथन में मिलेगा।

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं: मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां चुनाव की पूरी प्रक्रिया संवैधानिक व्यवस्था के तहत चुनाव आयोग के माध्यम से संपन्न होती है। चुनावी पराजय को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास लोकतंत्र के हित में नहीं है।

राहुल गांधी को नेतृत्व और पार्टी के प्रदर्शन पर करना चाहिए मंथन

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपनी पार्टी के प्रदर्शन और नेतृत्व का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही पराजय के लिए चुनाव आयोग या अन्य संवैधानिक संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराने के बजाय कांग्रेस को अपने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

PM मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरी दुनिया के सामने मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि एक अत्यंत साधारण परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे नरेंद्र मोदी ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया और प्रधानमंत्री पद की गरिमा को स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को कम करने के प्रयास सफल नहीं होंगे। कांग्रेस को अपनी कमजोरियों को स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपना विश्वास दोबारा स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+