Mohan Singh Bisht: सीएम या स्पीकर! दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा,उत्तराखंड से है खास कनेक्शन
Mohan Singh Bisht: दिल्ली में 6वीं बार विधायक चुनकर आए मोहन सिंह बिष्ट सीएम पद की रेस में बताए जा रहे है। एक पक्ष मोहन सिंह को दिल्ली का स्पीकर बनाने की बात भी कर रहा है। ऐसे में मोहन सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिलने का दावा किया जा रहा है।
इस बार मोहन सिंह दिल्ली के मुस्तफाबाद सीट से चुनाव जीते हैं। मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के रहने वाले हैं।

मोहन सिंह बिष्ट का जन्म 2 जून 1957 को हुआ था। जो कि दिल्ली में रहकर भी हमेशा पहाड़ के लोगों की मदद करने के साथ ही जिनका हमेशा पहाड़ से लगाव बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह 1976 से दिल्ली में हैं। शुरूआत से ही वे बीजेपी में है।
मोहन सिंह बिष्ट पहली बार 1998 में विधायक बने थे। उसके बाद 2003, 2008, 2013 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए थे। पहले वे करावल नगर विधानसभा से चुनाव जीतकर आए। करावल नगर से बीजेपी ने कपिल मिश्रा को टिकट देकर मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया था। जो मुस्लिम बाहुल्य सीट है। मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर 39.5% मुस्लिम आबादी है।
मोहन सिंह इस फैसले से पार्टी से नाराज भी हो गए थे, लेकिन हाईकमान के समझाने पर भी चुनाव में उतरे और मोहन सिंह चुनाव जीत गए। मुस्तफाबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के ताहिर हुसैन, आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान और कांग्रेस के अली मेहदी जैसे उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला था।
उन्होंने आप आदिल अहमद खान को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया। ऐसे में मोहन सिेह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। मोहन सिंह को पहाड़ी कोटे से सीएम का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि एक पक्ष मोहन सिंह को दिल्ली का स्पीकर बनाने की बात भी कर रहा है। ऐसे में मोहन सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिलने का दावा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications