अजहरुद्दीन ने महिला क्रिकेटरों की बैटिंग को बताया 'बकवास', फैंस ने याद दिलाए उनके रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 08 अगस्त: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार रात कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के चलते भारत गोल्ड हासिल करने से चूक गया। भारत ने आखिरी ओवर में लगातार खोने के चलते इस मैच को गंवा दिया। हार के बाद जहां फैंस महिला क्रिकेटर्स की तारीफ करते नजर आए, तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने महिला क्रिकेटरों को निशाने पर लेते हुए उनकी बैटिंग को बकवास कररा दिया। इससे गुस्साए फैंस ने अजहर की जमकर क्लास लगाई।

यूजर्स ने पूछा ये लिखते हुए हाथ नहीं कांपे
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने महिला टीम पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, भारतीय टीम की बकवास बल्लेबाजी। कोई कॉमन सेंस ही नहीं है। जीता हुआ खेल ऑस्ट्रेलिया को थाली में परोस कर दे दिया। फिर क्या था इस ट्वीट के बाद अजहरुद्दीन लोगों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,लास्ट लाइन लिखते हुए आपके हाथ नहीं कांपे।

''जीता हुआ मैच हारना 90 के दशक का थीम नहीं था क्या?''
एक अन्य यूजर ने लिखा,सपोर्ट के नाम पर जीरो और आलोचना करने के नाम पर हीरो, यही दुनिया का दस्तूर है। मैं सोच रहा कि जीता हुआ मैच हारना 90 के दशक का थीम नहीं था क्या? एक ट्विटर यूजर ने अजहर से पूछा, माफ कीजिए सर, लेकिन कितने विश्व कप फाइनल? ओके सेमीफाइनल? ठीक है कोई भी नॉकआउट गेम? क्या आपकी टीम ने आपके समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ जीत हासिल की? आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस टीम ने CWG में सिल्वर मेडल जीता है!उनके प्रति सम्मान दिखाएं।
यूजर्स ने याद दिलाए रिकॉर्ड
यही नहीं एक यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि, मुझे नहीं लगता कि वो भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को लेकर भी 'नो कॉमन सेंस' वाली बात बोलते। एक अन्य ट्विटर यूजर ने अजहर को उनके मैच फिक्सिंग के आरोपों की याद दिलाते हुए कहा, क्योंकि ये मैच फिक्स्ड नहीं था। कई यूजर्स ने अजहरुद्दीन को कप्तान रहते हुए बड़े मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके ही रिकॉर्ड की याद भी दिलाई।
जीता हुआ मैच हार गई टीम
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 22 रन के स्कोर तक टीम के दोनों ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा आउट हो गईं। इसके बाद जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रॉड्रिग्ज के साथ मिलकर 96 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद विकट का पतझड़ शुरू हुआ तो पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई। टीम 9 रनों से हार गई।












Click it and Unblock the Notifications