मोदीजी 2030 में चांद को धरती पर लाएंगे: राहुल गांधी

rahul gandhi

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इन दिनों लगातार कटाक्ष कर रहे हैं.

राहुल गांधी ऐसा जनसभाओं में भी कर रहे हैं और सोशल मीडिया को भी माध्यम बना रहे हैं. बुधवार रात राहुल गांधी ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए दो तीखे ट्वीट किए.

अपने ट्वीट में राहुल ने कहा, '' मोदीजी, आपकी पार्टी 22 साल से यहां सरकार में है और अब आप कहते हैं कि 2022 तक आप गुजरात से ग़रीबी मिटा देंगे. मैं अब आपको उनकी अगली लाइन बताता हूँ, 2025 तक मोदीजी गुजरात के हर व्यक्ति को चाँद पर जाने के लिए रॉकेट देंगे.''

अगले ट्वीट में राहुल ने कहा, ''2028 में मोदीजी गुजरात के हर व्यक्ति को चाँद पर एक घर देंगे और 2030 में मोदीजी चाँद को धरती पर ले आएंगे.''

राहुल गांधी ने गुजरात दौरे में भी मोदी और वहां की प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था. राहुल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ''अमित शाह जी के बेटे की कंपनी को फायदा 2014 के बाद शुरु हुआ पता नहीं स्टार्ट अप इंडिया था या मेक इन इंडिया! मोदीजी, जय शाह- 'जादा' खा गया. आप चौकीदार थे या भागीदार? कुछ तो बोलिए.''

राहुल गांधी के ट्वीट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया भी दी है. 'आप की क्रांति' नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'राहुल जी यहीं भाषण 2014 में देते तो भारत को मोदी से बचा लेते. 31 फ़ीसदी भक्तों को भाषण पसंद हैं, 69 फ़ीसदी बुद्धिजीवी आपके साथ थे.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+