Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

माया, ममता और अखिलेश ने मिलाया राहुल से हाथ तो मोदी होंगे OUT: Mood of the Nation poll:

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की राहत NDA के लिए आसान नहीं होगी। मोदी के खिलाफ छोटे-छोटे दल एकजुट होकर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। एकजुट हो रहे ये दल अगर यूपीए के साथ हाथ मिलाते हैं तो 2019 में एनडीए की मुश्किल और बढ़ जाएगी। India Today-Karvy Insights Mood of the Nation poll के मुताबिक अगर तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया तो एनडीए को इसका बड़ा नुकसान होगा। सपा-बसपा और टीएमसी के यूपीए के साथ आने पर जहां यूपीए का वोट शेयर 44 फीसदी रहेगा तो वहीं एनडीए का वोट शेयर 35 फीसदी रहेगा।

 Modi will be out if Rahul, Mamata, Mayawati and Akhilesh join hands: Mood of the Nation poll
इस सर्वे के मुताबिक अगर पीडीपी, टीएमसी, बसपा और समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ आती है तो NDA को 102 सीटों का नुकसान हो सकता है। सर्वे के मुताबिक अगर AIADMK और YSRCP एनडीए में शामिल होती हैं तो भी एनडीए को 2019 के चुनाव में इसका बहुत लाभ नहीं मिलेगा। सर्वे के मुताबिक पीडीपी, टीएमसी, बसपा और सपा के UPA में शामिल होने पर यूपीए को 44 फीसदी वोट मिल सकते हैं, वहीं इन पार्टियों के एकजुट होने पर एनडीए को 40 फीसदी वोट मिल सकता है।

अगर सीटों के आधार पर बात करें तो 2014 के लोकसभा चुनाव में 336 सीटें हासिल करने वाली एनडीए को इन पार्टियों के गठबंधन की वजह से 219 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है। इन पार्टियों के साथ आने से यूपीए को अतिरिक्त लाभ होगा और UPA 269 सीटें हासिल कर सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+