संसद के पैर छूकर भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया सादगी का तोहफा

हलांकि इस बैठक में मोदी का नेता चुना जाना पहले से ही तय है। संसदीय दल की बैठक के बाद मोदी सरकार की तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। जीत के बाद अब मोदी सरकार बनाने की कवायत में जुट गए है। 16 मई को लोकसभा चुनाव में कामयाबी का परचम लहराने के बाद अब वक्त है सरकार के गठन का। बीते 4 दिन से भाजपा और आरएसएस के दिग्गज नेताओं की मुलाकातों और बैठकों के दौर जारी।
मोदी के कैबिनेट की तस्वीर भी लगभग साफ हो चुकी है। चुनाव हारने के बाद भी माना जा रहा है कि अरुण जेटली सरकार में बड़े मंत्री का दर्जा हासिल कर सकते है।वहीं मोदी की सेना में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वारज जैसे जिग्गज भी शामिल है। अब सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी सिलसिले में बीजेपी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें पार्टी के नवनिर्वाचित 282 सांसद शामिल होंगे और अपने नेता का चुनाव करेंगे।
अपने नेतृत्व पर मुहर लगने के बाद नरेंद्र मोदी एनडीए के सहयोगी दलों के सांसदों से मिलेंगे। इसके बाद वो एनडीए के नेताओं के साथ दोपहर करीब पौने तीन बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पार्टी के भीतरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक संसदीय दल की बैठक के बाद मोदी कैबिनेट की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद नरेंद्र मोदी शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र मणिनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वो स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे और अपने दिल्ली जाने की जानकारी साझा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications