मोदी का निशाना, कहा मुझे गाली देने के लिए कांग्रेस ने खोल रखी है फैक्ट्री

नीच राजनीति पर हो रही सियासत के बाद कुशीनगर की रैली से नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जवाब दिया और कहा कि हम किसी का हिसाब बाकी नहीं रखते, बल्कि तुरंत हिसाब चुकता करते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें गालियां देती रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके लिए नई नई गालियां ईजाद करने के लिए गालियों की फैक्ट्री लगाई है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कई राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा और बाकी किसी भी सूबे में वह नौ सीटों का आंकड़ा भी नहीं छू सकेगी। मोदी ने कांग्रेस पर देश को तबाह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 साल से मां-बेटे की सरकार है। इस दौरान कोई दिन ऐसा नहीं गया होगा जब आपने मोदी को जेल में डालने का षड्यंत्र ना किया हो। मोदी ने कहा कि वो कांग्रेस के आंखों में चुभते है, लेकिन वो उनका बाल भी बांका नहीं कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications