Rahul Defamation: खड़गे बोले- जज बदलते रहे, कांग्रेस जानती थी... लड़ाई जारी रखेगी पार्टी

Modi Surname Rahul Defamation: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा पर कहा, कांग्रेस कानून पर भरोसा करती है। उनकी लड़ाई इंसाफ मिलने तक जारी रहेगी।

Modi Surname Rahul

Modi Surname Rahul Defamation: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी पर अवमानना के आरोप लगे। गुजरात की कोर्ट ने क्रिमिनल डिफेमेशन केस में राहुल को दो साल जेल की सजा सुनाई। हालांकि, फौरन राहुल को जमानत भी मिल गई। अब इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कांग्रेस को पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है। राहुल को जमानत मिल चुकी है। हम कानून, न्यायपालिका में विश्वास करते हैं। लड़ाई जारी रहेगी।

'राहुल को जेल' की सजा! कांग्रेस की हुंकार

खड़गे ने कहा, राहुल को जमानत मिल गई है। हमें इस फैसले का अंदाजा शुरू से ही था क्योंकि वे जज बदलते रहे। हम कानून, न्यायपालिका में विश्वास करते हैं और हम कानून के अनुसार इसके खिलाफ लड़ेंगे

Recommended Video

    Rahul Gandhi को 2 साल जेल, क्या है Modi Surname विवाद जिस पर कोर्ट ने सुनाया फैसला | वनइंडिया हिंदी

    क्या है मामला

    गौरतलब है कि गुजरात में सूरत की एक कोर्ट ने राहुल को मोदी सरनेम विवाद में आपराधिक अवमानना का दोषी माना है। कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल 30 दिनों के भीतर अपील कर सकते हैं। गुजरात की अदालत से मिली सजा के फौरन बाद सुप्रीम कोर्ट में राहुल की जमानत अर्जी लगाई गई। देश की सबसे बड़ी अदालत ने राहुल को जमानत दे दी।

    राहुल को केजरीवाल का साथ

    इस मामले में राहुल को AAP सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम केजरीवाल से नैतिक समर्थन मिला है। राहुल गांधी को सजा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी सूरत की कोर्ट के फैसले पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को खत्म करने के लिए इस तरह की साजिश की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+