सनसनीखेज खुलासा: मोदी के विरोधी अजय राय ने शहाबुद्दीन से खरीदी थी AK-47 राइफलें

Modi's Varanasi rival Ajay Rai bought AK-47 rifles from Shahbuddin
वाराणसी। इस बार के लोकसभा चुनाव ऐसी-ऐसी चीजें सामने आ रही हैं जो कभी ना सुनी गईं और ना ही इस संबंध में किसी ने सोचा। कोई प्रत्‍याशी को जान से मारने की धमकी दे रहा है तो कोई वोट ना देने पर हुक्‍का-पानी बंद करा देने की बात रह है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्‍मीदवार अजय राय के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

एक समाचार चैनल ने बिहार के पूर्व डीजीपी की एक रिपोर्ट के हवाले से ये खुलासा किया है कि अजय राय ने हत्‍या सहित कई गंभीर मामलों में जेल की हवा खा रहे अंडरवर्ल्‍ड डॉन शहाबुद्दीन से AK-47 राइफलें खरीदी थीं। 2003 में बिहार के तत्कालीन डीजीपी डीपी ओझा ने 82 पन्नों की रिपोर्ट उस वक्त के गृह सचिव को भेजी थी। जिस वक्‍त का ये मामला है उस वक्‍त अजय राय कोलासला से पूर्व विधायक थे। डीजीपी ने अपने रिपोर्ट में अजय राय को शहाबुद्दीन का अपराधिक सहयोगी बताया है।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि शहाबुद्दीन की आधुनिक हथियार रखने की लालसा बढ़ती गई। 1996 के दौरान उन्होंने कश्मीर से बड़ी संख्या में एके-47 राइफलें लाई थी। उनमें से 8-10 शहाबुद्दीन ने रख ली। अन्य अजय राय और रांची के अपराधी अनिल शर्मा को बेच दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2001 में हज के दौरान शहाबुद्दीन की माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम से मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अपराधियों का नेटवर्क पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और नेपाल के अलावा अन्य देशों में फैला हुआ है।

रिपोर्ट के पेज नंबर 42 पर ओझा ने 24 अपराधियों के नाम लिए हैं। दाऊद इब्राहिम का नाम पेज नंबर 12 पर है। रिपोर्ट में बाहुबली मुख्तार अंसारी और पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय का भी नाम है। सूची में 24 वें स्थान पर अजय राय का नाम है। मुख्तार अंसारी पर अजय राय के भाई अविनाश राय की हत्या का आरोप है। मुख्तार अंसारी इस वक्त जेल में बंद है। वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी। हालांकि बाद में उसने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+