गंगा आरती का राजनीतिककरण कर रहे मोदी: अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि मोदी और भाजपा के लोग नौटंकी करके वाराणसी का माहौल खराब कर रहे हैं। जनता सब देख रही है। सांप्रदायिकता फैलाकर सत्ता पाने की कोशिश कर रही भाजपा को वाराणसी के लोग 12 मई को चुनाव में सबक सिखाएंगे।" गौरतलब है कि वाराणसी जिला प्रशासन ने मोदी को दसाश्वमेध घाट पर गंगा आरती और रोहनिया में जनसभा करने की अनुमति दे दी थी।
लेकिन शहर के बेनियाबाग मैदान में रैली को अनुमति नहीं देने के मामले में भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा और जिलाधिकारी प्रांजल यादव पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और अमित शाह विरोध जताने के लिए गुरुवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सामने धरना दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications