मोदी से डर गई कांग्रेस, 'मोदी रन' और 'शिवराज ऐप' बंद करने की मांग

विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया के मोर्चे पर भी लड़ाई तेज हो गई है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से 'मोदी रन' गेम और 'शिवराज ऐप' पर आपत्ति जताते हुए बैन करने की मांग की है। कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लघंन मानते हुए इसे बैन करने की मांग की है।
गौरतलब है कि बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के नाम से 'मोदी रन' गेम उतारा है, जबकि 'शिवराज ऐप' में शिवराज सरकार की उपलब्धियों का जिक्र है। लेकिन कांग्रेस इसे बैन करने की मांग कर रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की दलील है कि शिवराज ऐप को बीेजेपी की खर्चे पर नहीं बल्कि सरकारी खर्चे पर बनाया गया है। इसमे बीजेपी सरकार ने अपनी योजनाओं का गुणगान किया है।
कांग्रेस ने दलील दी है कि इससे वोटर गुमराह हो रहे हैं। लिहाजा कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस ऐप को बैन कर दिया जाए। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि इस तरह से चुनाव में सोशल मीडिया के दुर्पयोग पर रोक लगाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications