PM मोदी ने अंडमान-निकोबार को दी कई योजनाओं की सौगात, कहा- विकास ही हमारा मकसद
पोर्ट ब्लेयर। पीएम मोदी ने आज सुनामी से उबरने के लिए कार निकोबार के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार अंडमान में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर काम कर रही है। पहली बार अंडमान निकोबार पहुंचे पीएम मोदी ने आज यहां सी-वॉल समेत कई परियोजनाओं की नींव रखी। पीएम मोदी ने सात मेगावॉट के सौर विद्युत संयंत्र और सौर गांव का लोकार्पण भी किया। गौरतलब है कि पीएम इस वक्त अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दौरे पर हैं।

उन्होंने जनता को संबोधित करते कहा कि मैं कल काशी में था और आज यहां विराट समंदर की गोद में आप सभी के बीच मौजूद हूं। पीएम ने कहा कि यहां लोग लंबे समय से समुद्री क्षरण की समस्या का हल निकालने की मांग कर रहे हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए एक समुद्री दीवार खड़ी करने का फैसला किया है जिसकी नींव आज रखी जाएगी, उन्होंने लोगों से कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि ये दीवार जल्द से जल्द बना ली जाएगी।
मोदी सरकार केवल विकास पथ पर काम कर रही
पीएम ने कहा कि वो और उनकी सरकार केवल विकास के पथ पर ही काम कर रही है और उनकी पूरी कोशिश है कि विकास के मामले में देश का कोई हिस्सा छूट ना जाए, उनकी सरकार यहां के लोगों की सुरक्षा के साथ सरकार युवाओं के लिए रोजगार, बच्चों के लिए शिक्षा, बुजुर्गों के लिए चिकित्सा देखभाल और किसानों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने की कोशिशें कर रही है,आपको बता दें कि इससे पहले, प्रधानमंत्री ने कार निकोबार में एक स्मारक पर सुनामी पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी थी। ये द्वीप साल 2004 में सुनामी की चपेट में आया था।












Click it and Unblock the Notifications