सरकार ने माना, महंगा पड़ा दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाना
Recommended Video

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाने के बाद मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या में कमी आई है, इस बात को सरकार ने स्वीकार किया है। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम के मुताबिक किराया बढ़ने के बाद यात्रियों की संख्या कम हुई है। लोकसभा में वडोदरा से बीजेपी के सांसद रंजन बेन भट्ट ने सवाल पूछा था कि मेट्रो का किराया बढ़ने का यात्रियों की संख्या पर क्या असर हुआ है।

सवाल के जवाब में मंत्री जी ने कहा कि मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों में कमी आई है, हालांकि शहरी विकास मंत्री ने कहा कि यात्रियों की संख्या कम होने का कारण सिर्फ किराया बढ़ाना नहीं बल्कि मौसम, छुट्टियां और त्योहार जैसे दूसरे कारण भी हैं।
दिल्ली मेट्रो पर किराए के एक दूसरे सवाल के जवाब में हरदीप पुरी ने कहा कि फिलहाल दिल्ली मेट्रो के किराए में वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और दिव्यांगों के लिए रियायत देने की कोई सिफारिश नहीं की गई है।
पिछले साल किराया बढ़ाया गया था। पिछले साल दिल्ली मेट्रो में की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली मेट्रो का किराया लगभग दोगुना हो गया था। पिछले दिनों हरदीप पुरी ने कहा था कि उनकी समझ से वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को बढ़े हुए किराए में राहत मिलनी चाहिए।
पिछले साल यात्रियों की संख्या में तीन लाख की कमी आई है। किराया बढ़ाया जाने के बाद दिल्ली मेट्रो के खिलाफ जबरदस्त विरोध हुआ था, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को दोषी ठहराया था।
यह भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से राज बब्बर ने दिया इस्तीफा, ब्राह्मण चेहरा को मिल सकता है मौका
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications