केंद्र सरकार संसद सत्र में पेश करेगी तीन तलाक बिल, जम्मू-कश्मीर में रिजर्वेशन बिल को मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को जानकारी दी कि आगामी संसद सत्र में मोदी सरकार तीन तलाक बिल को पेश करेगी। प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेस में ये जानकारी दी। कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी। इसके अलावा कई और बिलों को भी सरकार ने मंजूरी दी।

संसद में पेश होगा तीन तलाक बिल

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार तीन तलाक बिल को संसद सत्र में पेश करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई की इस बार राज्यसभा में भी इस बिल को पास कर दिया जाएगा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में ये बिल राज्यसभा में पास नहीं हो पाया था। संसद का सत्र 17 जून से शुरू होगा। कि 16वीं लोकसभा भंग होने के साथ यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया था।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ा राष्ट्रपति शासन

प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी कि जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट ने गुरुवार को इसें भी मंजूरी दी। पिछले साल बीजेपी के पीडीपी से समर्थन लेने के बाद से राज्य में में राष्ट्रपति शासन लागू है। ये 3 जुलाई से अगले 6 महीने के लिए प्रभावी होगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने जम्मू कश्मीर आरक्षण विधेयक, 2019 को मंजूरी दी। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ये बड़ी राहत है। अब वे लोग विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रवेश में आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं।

पत्रकार की पिटाई पर रिपोर्ट मांगी

पत्रकार की पिटाई पर रिपोर्ट मांगी

उत्तर प्रदेश की शामली में पत्रकार की पिटाई पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उन्होंने इस मामले में उन्होंने रिपोर्ट मांगी। गौरतलब है कि जीआरपी कर्मियों द्वारा एक पत्रकार की पिटाई कर दी गई थी। दरअसल ट्रेन डीरेल होने की सूचना पर न्‍यूज़ 24 के पत्रकार मंगलवार की देर शाम शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे और हादसे की खबर कवरेज कर रहे थे। वहां पहले से ही मौजूद जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार व उनकी टीम ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो थाना प्रभारी व उनकी टीम ने पत्रकार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हाथापाई में पत्रकार का कैमरा भी टूट गया। उन्होंने अपने छह पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पत्रकार को घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया।

modi govt introduce triple talaq bill in the upcoming parliament session
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+