रश्मिका मंदाना Deepfake Video विवाद में मोदी सरकार का एक्शन, सोशल मीडिया कंपनियों को जारी की एडवाइजरी
Rashmika Mandanna Deepfake Video: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो विवाद के बाद अब मोदी सरकार एक्शन में आ गई है। जिसके तहत बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की बनाई गई फेक वीडियो का मामला गर्माया हुआ है। खुद एक्ट्रेस ने इस पर चिंता जताई है। इसी के साथ बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस मामले को उठाया है। ऐसे में डीपफेक वीडियो के तूल पकड़ने के बाद अब केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है।

इस मामले के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों को एक एडवाइजरी जारी की है और मौजूदा एडवाइजरी को दोहराया है। सरकार ने कंपनियों से आईटी इंटरमीडिएट रूल्स का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।
सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट), 2000 की धारा 66 डी का हवाला दिया है, जिसमें कंप्यूटर संसाधन का उपयोग करके धोखाधड़ी के लिए सजा: 3 साल तक की कैद और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना है।
आईटी मध्यस्थ नियम
नियम 3(1)(बी)(vii): सोशल मीडिया मध्यस्थ को नियमों और विनियमों, गोपनीयता नीति या मध्यस्थ के उपयोगकर्ता समझौते को सुनिश्चित करने सहित उचित परिश्रम का पालन करना होगा, उपयोगकर्ताओं को किसी अन्य व्यक्ति का प्रतिरूपण करने वाली किसी भी सामग्री को होस्ट न करने के लिए सूचित करना होगा।
नियम 3(2)(बी): आईटी एक्ट का नियम 3(2)(बी) मध्यस्थ कहता है कि किसी भी सामग्री के संबंध में शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म इसे हटाने के संबंध में कदम उठाएगा. किसी व्यक्ति कृत्रिम रूप से रूपांतरित छवियों बनाने के संबंध में तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए।
एक्ट्रेस ने बताया बेहद डरावना
अपनी वायरल डीपफेक वीडियो पर रश्मिका मंदाना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह घटना बेहद डरावनी है और इसे शेयर करने और डीपफेक के बारे में बात करने से वह वास्तव में आहत महसूस कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि सच कहूं तो इस तरह का न सिर्फ मेरे लिए बल्कि हममें से हर किसी के लिए बेहद डरावना है। सभी आज टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग के कारण बहुत अधिक नुकसान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications