आरबीआई का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में है मोदी सरकार: कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात राज्य पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (जीएसपीसी) को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर (GSPC) कंपनी को दिवालिया घोषित करने से बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आरबीआई का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कंपनी पर बैंकों का 12,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। ऐसे में इसे दिवालिया घोषित किया जाना चाहिए।

Modi government undermining the authority of RBI, for protect GSPC, says Congress

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपना आरोप साबित करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से दिए गए हलफनामे का उल्लेख किया है। रमेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में एक कंपनी को दिवालिया होने के संबंध में आरबीआई के सर्कुलर का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आरबीआई की ओर से यह सर्कुलर 12 फरवरी को जारी किया गया था।

जिसमें कहा गया था कि जिस भी कंपनी के पास बैंक का 2000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है उसको 180 दिनों के भीतर दिवालिया घोषित कर देना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक के इस सर्कुलर को कई निजी कंपनियों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि 180 दिन की अवधि बहुत कम है। इसके बाद कोर्ट ने 2 अगस्त तक केंद्र सरकार से हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए थे।

70 साल में ऐसा पहली बार हुआ
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 70 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब केंद्र सरकार आरबीआई के खिलाफ जाकर हलफनामा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि किसी तरह से गुजरात राज्य पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को दिवालिया होने से बचा लिया जाए। रमेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के रिकॉर्ड में यह किसी दोष से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस सेवादल ने आरएसएस को बताया फौजी और अनुशासन वाला संगठन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+