यूपीएससी: सी-सैट पर स्पष्ट फैसला संभव,आज खत्म हो रही है सरकार की दी हुई मोहलत

- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यूपीएससी परीक्षा को लेकर छात्रों को भरोसा दिया है कि सरकार इस मामले पर कोई फैसला ले लेगी। सिविल सर्विसेज परीक्षा से CSAT हटाने की मांग को लेकर सरकार को सौंपी गई अरविंद वर्मा कमेटी की रिपोर्ट पर आज सरकार चर्चा करने वाली है।
- सूत्रों की मानें तो खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CSAT पर वर्मा कमेटी की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। मोदी इस मामले में अफसरों-विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, वर्मा कमेटी की रिपोर्ट में सिविल सर्विसेज के सिलेबस में बदलाव की सिफारिश नहीं की गई है।
- कहा गया है कि जो पैटर्न लागू किया गया था, वह सोच-समझकर किया गया था। यूपीएससी के चेयरमैन डीपी अग्रवाल इस मसले पर अपना रुख बदलने को तैयार नहीं हैं। मोदी सरकार इस मसले पर छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए ही फैसला करने का मन बना चुकी है।
- छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है व बीते दिन छात्रों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर के बाहर जबरदस्त हंगामा और नारेबाजी की थी जिसके बाद सरकार ने जल्द से जल्द प्रकरण का समाधान करने का निश्चय किया था।
- एनएसयूआई के छात्रों की मांग है कि यूपीएससी के सीसैट के खिलाफ आंदोलन कर रहे बेकसूर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की हिंसक प्रतिक्रिया बंद की जाए। छात्र गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मामले में दखल देने की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों से संसद के दोनों सदनों में मुद्दा बेहद गंभीरता से छाया रहा है।












Click it and Unblock the Notifications