अटल और मालवीय को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न!
नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने का ऐलान कर सकती है। सरकार के करीबी सूत्रों की माने तो 25 दिसम्बर को जिस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मदनमोहन मालवीय की कर्मस्थली बीएचयू के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे होंगे, उसी वक्त दिल्ली में भारत सरकार महामना मदन मोहन मालवीय और वायपेयी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा कर सकती है।

आपको बता दें कि ये घोषणा 25 दिसंबर को की जा सकती है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म की भी तारीख है। महामना के साथ अटल जी को भी भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा सरकार कर सकती है। गौरतलब है कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अब तक 43 लोगों को मिल चुका है।
अगर मोदी सरकार 25 दिसम्बर को ये घोषणा करती है तो महामना मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी यह सम्मान पानेवाले 44वें और 45वें व्यक्ति होंगे। उम्मीद की जा रही है कि 25 दिसंबर को मोदी बीएचयू में ये घोषणा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications