अब 70 साल पार बुजुर्गों को 'आयुष्मान योजना' का लाभ, पढ़िए स्कीम से जुड़ी सभी डिटेल, ऐसे बनवाएं कार्ड

Ayushmann Bharat Yojna Details: केंद्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत एक और बड़ा कदम उठाते हुए 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी इस योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय देश के बुजुर्ग नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इससे अब वे भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे, जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है और जो अभी तक इस योजना के दायरे से बाहर थे। आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्‍मान कार्ड बनवाने की जरूरत है। ऐसे में जानिए इसका पूरा प्रोसेस।

Ayushman Yojana

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, "PM नरेंद्र मोदी ने प्रतिबद्धता जताई थी कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में कवरेज दिया जाएगा। ऐसे कई परिवार हैं, जो पहले से ही कवर हैं और उनमें वरिष्ठ नागरिक हैं। ऐसे परिवारों में अतिरिक्त कवरेज, टॉप-अप कवरेज 5 लाख रुपये का होगा।"

क्या है आयुष्मान भारत योजना?

आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा कवरेज प्रदान किया जाता है। यह योजना देश के लाखों गरीब और वंचित परिवारों के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करती है।

70 साल से ज्यादा उम्र के लोग कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इस योजना में अब 70 साल से अधिक उम्र के नागरिक भी शामिल हो चुके हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। नीचे दी गई जानकारी का पालन कर आप आवेदन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in पर जाएं।
  • अपना नाम जांचें: वेबसाइट पर जाकर आप "Am I Eligible" सेक्शन में जाकर अपना नाम जांच सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर, राशन कार्ड या आधार कार्ड का उपयोग करना होगा।
  • आवेदन प्रक्रिया: यदि आपका नाम सूची में है, तो आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या अस्पताल में जाकर आवेदन करना होगा। वहां पर आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे, जैसे कि आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, और उम्र का प्रमाण।
  • आवेदन की पुष्टि: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे आप भविष्य में किसी भी तरह की जानकारी के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • ई-कार्ड प्राप्त करें: आवेदन स्वीकृत होने के बाद आपको एक आयुष्मान भारत ई-कार्ड प्राप्त होगा, जिसे आप अस्पताल में दिखाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्‍लाई?

  • आयुष्‍मान कार्ड के लिए सबसे जरूरी योग्‍यता भारत का स्‍थायी निवासी होना है।
  • इसका लाभ सिर्फ बीपीएल श्रेणी के परिवार को ही मिलेगा।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभ पाने वाले परिवार भी आयुष्‍मान कार्ड के लिए योग्‍य हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. राशन कार्ड
  4. मोबाइल नंबर
  5. बैंक पासबुक

योजना का लाभ

इस योजना के तहत बुजुर्ग नागरिक सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसमें अस्पताल में भर्ती होने से लेकर ऑपरेशन, दवाइयां और जांचें शामिल हैं। 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि उन्हें बुढ़ापे में भी उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मोदी सरकार का यह कदम बुजुर्ग नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। अब 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से लाखों बुजुर्गों की जिंदगी में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+