कामचोर अधिकारियों पर मोदी सरकार का कड़ा फैसला, 129 अधिकारियों को रिटायरमेंट लेने का निर्देश
नरेंद्र मोदी सरकार ने साफ कह दिया है कि सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए ये सभी अधिकारी खुद ही अपना पद छोड़ दें। इसमें ग्रुप ए के 30 और ग्रुप बी के 99 अधिकारी शामिल हैं।
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने अधिकारियों को साफ संदेश दे दिया है कि या तो वो चौबीसों घंटे काम करना सीख लें वरना रिटायरमेंट ले लें। केंद्र सरकार ने ग्रुप ए और बी के 129 अधिकारियों को वॉलेंटरी रिटायरमेंट लेने को कह दिया है। इन सभी अधिकारियों पर काम करने में आनाकानी करने का आरोप है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने साफ कह दिया है कि सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए ये सभी अधिकारी खुद ही अपना पद छोड़ दें। इसमें ग्रुप ए के 30 और ग्रुप बी के 99 अधिकारी शामिल हैं। कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये 24 घंटे काम करने वाली सरकार है।इसलिए अपेक्षा यह भी रहती है कि हर अधिकारी, हर कर्मचारी पूरी ईमानदारी व क्षमता से अपनी भूमिका निभाए। जहां इस मामले में कोताही रहती है वहां कार्रवाई की जाती है ताकि बाकी अधिकारियों को सीख मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खुले माहौल में काम करने की छूट है. जो ऐसा करते हैं उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के साथ ही ये साफ कर दिया था कि वे खुद भी 24 घंटे काम करेंगे और अपने अधिकारियों के भी करवाएंगे और जो ऐसा नहीं करेगा वह सिस्टम में भी नहीं रहेगा।आपको बता दें कि केंद्र सरकार के 24415 ग्रुप ए और 42521 ग्रुप बी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, नॉन परफॉर्मेंस और अनुशासनहीनता जैसे कई अन्य मामलों में विभागीय जांच चल रही है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!











Click it and Unblock the Notifications