नया संसद भवन नहीं कहलाएगा Parliament House? मिल सकता है दूसरा नाम

नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होगा। मोदी सरकार इसको नया नाम दे सकती है।

Parliament

दिल्ली में नया संसद भवन बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ये भवन कई मायने में खास है। इसमें महात्मा गांधी, चाणक्य समेत कई महापुरुषों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। उद्घाटन से पहले ये भी कयास लगाए जा रहे कि मोदी सरकार संसद भवन को नया नाम दे सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार ने पिछले दिनों 'राजपथ' का नाम बदलकर 'कर्त्तव्यपथ' कर दिया था। उसी तरह नए संसद भवन का भी नया नाम रखा जा सकता है। हालांकि अभी तक उस नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

वहीं नए संसद में तीन प्रवेश द्वार होंगे, उनका भी नामकरण हो गया है। उन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार के नाम से जाना जाएगा। अभी मौजूदा संसद में जो प्रवेश द्वार थे, उनको संख्यात्मक नाम, जैसे- गेट नंबर 1, 2 आदि से जाना जाता था।

रिपोर्ट के मुताबिक नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाल ही में उद्घाटन कार्यक्रम की मॉक ड्रिल भी की गई। बीजेपी इस निर्माण को एतिहासिक बता रही है।

विपक्ष ने किया विरोध
नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसको लेकर विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति को इस भवन का उद्घाटन करना चाहिए। अगर वो नहीं करतीं, तो लोकसभा या राज्यसभा अध्यक्ष को ये करना चाहिए। इसको लेकर 19 पार्टियों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने उद्घाटन समारोह के बॉयकॉट की घोषणा की है।

कितना आया खर्च?
इस नए संसद भवन को टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने तैयार किया है, जिस पर 1200 करोड़ का खर्च आया। इसमें 1224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था है। साथ ही सभी की टेबल पर वोटिंग और कार्यवाही से जुड़ी चीजों के लिए हाईटेक व्यवस्था की गई है। नए संसद भवन में सेंगोल स्थापित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+