बाहुबली और श्रीदेवी समेत 24 दुर्लभ मूर्तियों को विदेशों से वापस ला चुकी है मोदी सरकार

नई दिल्ली। जब से नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से लेकर अब तक विदेशों से 24 प्राचीन और एंटीक वस्तुएं वापस अपने देश लाई जा चुकी हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के द्वारा यह जानकारी एक आरटीआई के तहत प्राप्त हुई है। यह आरटीआई पीटीआई के एक संवाददाता ने लगाई थी, जिसके जवाब के बाद यह आंकड़े सामने आए हैं।

श्रीदेवी, बाहुबली और नटराज भी शामिल

श्रीदेवी, बाहुबली और नटराज भी शामिल

इनमें चोल शासकों के समय की श्रीदेवी की धातु की मूर्ति भी शामिल है। इतना ही नहीं, इसमें मौर्य काल की टेराकोटा की महिला की मूर्ति भी है। इसके अलावा, इन मूर्तियों में बाहुबली और नटराज की भी एक-एक प्रतिमाएं शामिल हैं। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस बात का खुलासा नहीं कर सका कि यह वस्तुएं किस तरह से देश से बाहर ले जाई गई थीं।

कहां से लाए कितनी मूर्तियां?

कहां से लाए कितनी मूर्तियां?

आरटीआई से यह बात सामने आई है कि कुल 24 प्राचीन चीजों में से 16 चीजें अमेरिका से, 5 ऑस्ट्रेलिया से और एक-एक चीजें कनाडा, जर्मनी और सिंगापुर से लाई गई हैं। अमेरिका से वापस लाई गई वस्तुओं में तिमालनाडु के चोल वंश की श्रीदेवी की प्रतिमा और बाहुबली की धातु की प्रतिमा शामिल है। आरटीआई की मानें तो 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से अब तक यानी 2017 तक इन देशों ने अपनी इच्छा से ही ये प्राचीन वस्तुएं भारत को लौटा दी हैं।

13 मूर्तियां लाना बाकी

13 मूर्तियां लाना बाकी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार अभी भी प्राचीन काल की 13 ऐसी एंटीक वस्तुएं हैं, जिन्हें स्विटजरलैंड समेत अन्य दूसरे देशों से भारत में लाया जाना बाकी है। सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि मोदी सरकार उन एंटीक वस्तुओं को भारत में वापस लाने पर जोर दे रही है, जिन्हें यहां से चुरा कर विदेशों में ले जाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+