फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग के लिए सरकार ने दी अनुमति, करना होगा इन नियमों का पालन
नई दिल्ली। कोरोना के चलते फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि हम फिल्म और टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग को फिर से शूरू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को रीलीज कर रहे हैं। नियमों का पालन करते हुए एक बार फिर से फिल्म और टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग को शुरू किया जा सकता है।
Recommended Video

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो सकती है। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा, मास्क पहनना होगा। जिन लोगों को कैमरा रिकॉर्ड कर रहा है, सिर्फ उन्ही लोगों को इन नियमों से छूट होगी। बता दें कि कोरोना की वजह से काफी लंबे समय से फिल्मों और टीवी सीरियल की शुटिंग को रोक दिया गया है, जिसके चलते कई बड़े प्रोजेक्ट रुके हुए हैं। लेकिन सरकार के इन निर्देशों के बाद माना जा रहा है कि एक बार फिर से शूटिंग शुरू हो सकती है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में हर रोज काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69239 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 912 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके अनुसार में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई है। देश में अब कोरोना संक्रमण के कुल 3044941 मामले हो गए हैं। वहीं कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या 56706 हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications