मोदी कैबिनेट विस्तार LIVE: गडकरी बोले, नए नाम पीएम तय करेंगे

नई दिल्ली। कल यानी 3 सितंबर को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपना तीसरा बहुप्रतिक्षित कैबिनेट फेरबदल और विस्तार करने वाली है। सभी की निगाहें इस बात पर लगी है कि इस फेरबदल और विस्तार में क्या नया होगा। इस बीच खबर है कि केंद्रीय उद्योग मंत्री रहे कलराज मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहेल केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बंडारु दत्तात्रेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं राजीव प्रताप रूडी, उमा भारती, महेंद्र नाथ पांडेय और संजीव बालियान ने भी इस्तीफा दे दिया है। फग्नन सिंह कुलस्ते, कलराज मिश्र, निर्मला सीतारमण ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है। ऐसे में बड़ी संख्या में कैबिनेट फेरबदल से ठीक पहले तमाम मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद अब हर किसी की इस पर नजर है कि पीएम मोदी की नई कैबिनेट में किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी।

LIVE: मोदी कैबिनेट से हटाए जा सकते हैं कलराज मिश्र - सूत्र

पढ़ें पल पल की लाइव अपडेट-

  • नीतीन गडकरी का बयान, कैबिनेट के लिए नए नाम पीएम मोदी तय करेंगे
  • पीएम मोदी से मिलने उनके घर पहुंचे नितिन गडकरी
  • नीतीश कुमार ने कहा कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई सूचना नहीं मिली
  • पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, अमित शाह से मिलने पहुंचे।
  • रक्षामंत्री कौन होगा, इस नाम पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।
  • कलराज ने कहा- मुझे नहीं पता कि मैं क्या बनाया जाऊंगा। संगठन जो जिम्मेदारी देगी निभाउंगा।
  • राज्यपाल बनाने के सवाल पर कलराज ने कहा- मैं अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट हूं ये मेरा इनाम।
LIVE: बढ़ती उम्र की वजह से दिया इस्तीफा, मेरे परफॉर्मेंस से पीएम खुश
  • कलराज बोले- पीएम मोदी ने मेरे काम को सराहा। मैंने मंत्रालय में काफी काम किया।
  • कलराज मिश्र ने कहा- परफॉर्मेंस नहीं सिर्फ उम्र की वजह से ही इस्तीफा दिया है। मैं खुद अपना इस्तीफा दिया।
  • कलराज मिश्र ने कहा- मैं 76 साल का हूं, इसलिए इस्तीफा दे दिया।
  • कलराज मिश्र ने दिया इस्तीफा। कहा- उम्र की वजह से इस्तीफा दिया।
  • जनता दल यूनाइटेड के आरसीपी सिंह और राम नाथ ठाकुर हो सकते हैं मोदी कैबिनेट का हिस्सा।
  • केंद्रीय उद्योग मंत्री रहे कलराज मिश्र को भी कैबिनेट से हटाा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+