अनुप्रिया पटेल के काफिले की गाड़ियां टकराईं, सिर में लगी चोट
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की कारों का काफिला आपस में टकरा गया है, जिसमें पटेल बाल-बाल बच गई हैं। इस हादसे में अनुप्रिया पटेल को मामूली चोटें आई हैं, उनके सिर में चोट लगने की खबर सामने आई है। यह हादसा इलाहाबाद में हुआ है, जिसमे कुल छह लोगों के घायल होने की खबर है। हलांकि अनुप्रिया पटेल के सिर में मामूली चोट आई है।

जिस समय यह सड़क हादसा हुआ उस वक्त अनुप्रिया पटेल की कार काफिला इलाहाबाद के कारवां गांव से होकर गुजर रहा था। पटले वहां एक सभा में शामिल होने जा रही थी, तभी उनके काफिले की कारें आपस में टकरा गई। गौरतलब है कि अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण राज्यमंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications