Modi Cabinet Expansion: 4 की चर्चा सीट मिली एक, JDU कोटे से आरसीपी सिंह बने मंत्री

नई दिल्ली, 7 जुलाई। पीएम मोदी के 2019 में शपथ लेने के बाद पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है। कैबिनेट विस्तार 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। कैबिनेट से 10 पुराने चेहरों को से छुट्टी कर दी गई है और उनकी जगह नए चेहरों को लाया गया है। वहीं पिछली बार कैबिनेट से बाहर रहे सहयोगी दलों की भी एंट्री हुई है। पिछली बार सिर्फ एक सीट मिलने की वजह से कैबिनेट से बाहर रहने का फैसला करने वाली जेडीयू भी कैबिनेट में शामिल हुई है।

RCP Singh

जेडीयू से रामचंद्र प्रसाद सिंह यानि आरसीपी सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है। आरसीपी सिंह ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ ली है।

पहले ऐसा कहा जा रहा था कि जेडीयू से एक से अधिक लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। चर्चा तो ये भी चल रही थी कि जेडीयू ने अपने लिए 4 मंत्री पद की मांग की है लेकिन लिस्ट सामने आने के बाद ऐसी किसी भी संभावना पर विराम लग गया। हालांकि मंगलवार को ही जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि जो भी फैसला प्रधानमंत्री करेंगे वह उन्हें स्वीकार होगा।

एलजेपी कोटे से पारस
जेडीयू के अलावा बिहार से एक और नेता को मंत्रिमंडल में एंट्री मिली है। लोजपा में चिराग से बगावत करने वाले पशुपति पारस को मंत्री बनाया गया है। पशुपति पारस ने कुछ दिन पहले ही बगावत करते हुए खुद को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाए जाने की मांग की थी जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया था। पार्टी के 6 सांसदों में से 5 ने पशुपति पारस को सदन में पार्टी का नेता बनाए जाने का समर्थन किया था।

पारस को मंत्री बनाए जाने के विरोध में चिराग पासवान दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। चिराग ने पारस को संसदीय दल का नेता बनाए जाने के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका डाली है। चिराग ने ट्वीट कर पशुपति पारस को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर नाराजगी जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+