महाराष्ट्र में मोदी ने कांग्रेस पर लगाया छुआछूत की राजनीति का आरोप
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के बीड और औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों को विकास के सफाई का मंत्र दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश ने साठ साल तक तबाही का मंजर देखा है। देश अब और इंतजार नहीं कर सकता है। उन्होंने महाराष्ट्र में पंजे और घड़ी(एनसीप-कांग्रेस) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में बैठकर महाराष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आपका सेवक हूं। उन्होंने कहा कि लोगों ने महाराष्ट्र को कांग्रेस मुक्त बनाने का फैसला ले लिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर यहां कि सरकार पिछले पंद्रह साल काम किया होता तो यहां के युवा को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ता, न ही किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस हो या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हो दोनों ही एक ही गोत्र के हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के आगे बढे बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर राजनीतिक छुआछूत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग तो मुझे मंच पर भी नहीं बैठने देना चाहते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा टूरिज्म को बढ़ावा देने से हर वर्गको फायदा होता है। उन्होंने कहा कि ताजमहल के बाद औरंगाबाद में सबसे ज्यादा पर्यटक आता है।
रैली में मौजूद बड़ी संख्या में मोजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग आम आदमी की जमीनें हड़प जाते हैं और लोगो से वसूली करते हैं ऐसे दंगे-फसादियों से महाराष्ट्र को मुक्त कराने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र को विकास की राह पर गुजरात से आगे ले जाने की बात कही।
बीड़ में रैली में प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य अंश
- गोपीनाथ मुंडे जी मेरे छोटे भाई थे, हमें उनके कर्ज को पूरा करना है
- महाराष्ट्र का बच्चा-बच्चा गोपीनाथ मुंडे है।
- महाराष्ट्र गुजरात का बड़ा भाई है और महाराष्ट्र को विकास की राह में गुजरात से आगे ले जाएंगे।
- मैं छोटा सोचता हूं क्योंकि छोटे-छोटे लोगों ने मुझे अपनी छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए चुना है।
- कांग्रेस के पंजे ने साठ साल में सबकुछ साफ कर दिया है।
- सवा सौ करोड़ देशवासियों के चलते अमेरिका को मानना पड़ा भारत का लोहा।
- देश में नई सरकार बनने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए।
- साठ साल में देश बरबाद हो गया है, मैं साठ महीने में देश को मुसीबतों से बाहर निकाल दुंगा।
- पहली बार मुंबई-शांघाई के बीच विकास के लिए समझौता हुआ है।
- महाराष्ट्र के विकास के लिए मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलुंगा।
- गोपीनाथ मुंडे की कमी को कभी महसूस नहीं होने दुंगा।
- महाराष्ट्र के किसान को पानी मिलने लगे तो वह मिट्टी से सोना निकाल सकता है।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ डटकर लड़ने का संकल्प लेना होगा।
- देश को साफ करने के लिए जिम्मेदारी उठानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications