महाराष्ट्र दिवस पर राज ठाकरे ने किया ट्विटर पर डेब्यू, ये है उनका पहला ट्वीट

राज ठाकरे के ट्विटर पर आते ही उनके एक ही दिन में 10.5 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बन गए हैं।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर ट्विटर पर एंट्री की है।महाराष्ट्र दिवस पर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शानदार शुरुआत की है। राज ठाकरे ने अपने पहले ही ट्वीट में लोगों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पहले ट्वीट में राज ठाकरे लिखते हैं, 'आज महाराष्ट्र दिन, आज मराठी माणूस को उसका राज्य मिला और मराठी भाषा को मान्यता मिली। इस राज्य के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी है। मेहनत की है, आज उस बारे में सोचने का और अपने जिम्मेदारियों को जानने का दिन है, जय महाराष्ट्र।

एक ही दिन में 10.5 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बन गए हैं

एक ही दिन में 10.5 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बन गए हैं

राज ठाकरे के ट्विटर पर आते ही उनके एक ही दिन में 10.5 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बन गए हैं। उनके इस ट्वीट को 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों ने री ट्वीट किया है। फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। राज ठाकरे ने लंबे समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी। पिछले साल वे फेसबुक से जुड़े थे। फेसबुक लाइव के जरिए मनसे चीफ अक्सर संवाद और कार्यक्रम करते रहे हैं। उनका पहला फेसबुक लाइव भी हिट रहा था। उसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था।

कैडर में जान फूंकने के लिए ट्विटर का सहारा

कैडर में जान फूंकने के लिए ट्विटर का सहारा

कैडर में जान फूंकने और युवाओं में छवि अच्छी करने के लिए राज ठाकरे ने ट्विटर का सहारा लिया है। इस ट्विटर अकाउंट के जरिए राज अपनी और पार्टी की बात रखेंगे। इसके अलावा कार्टून्स के जरिए मराठी युवाओं में अपनी पैठ को बढ़ाएंगे। राज ठाकरे सीधे लोगों से जुड़ेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे।

पीएम मोदी पर साधा था निशाना

पीएम मोदी पर साधा था निशाना

राज ठाकरे से पहले उनके बेटे अमित ठाकरे ने फेसबुक पर एंट्री ली थी। उनके पेज से भी कई लाख लोग जुड़े हुए हैं। राज ठाकरे ने अपने फैन्स के लिए एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया है। 76666 62673 पर लोग अपनी बात सीधे राज ठाकरे तक पहुंचा सकेंगे। गौरतलब है कि राज ठाकरे फेसबुक पर आने के बाद से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधा था। अब कहा जा रहा है कि ट्विटर पर आने के बाद ठाकरे अपने तेवर कायम रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+