MLC Election Result 2026: बिहार-UP समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर नतीजे कुछ देर में, किस सीट का क्या हाल?

MLC Election Results 2026 Updates: बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर है। चारों राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर 27 अक्टूबर को मतगणना शुरू हो गई है। मुकाबला सिर्फ उम्मीदवारों की जीत-हार का नहीं है, बल्कि इससे BJP के नेतृत्व वाले NDA और विपक्षी दलों की राजनीतिक ताकत का भी अंदाजा लगेगा। बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि महाराष्ट्र में बागी उम्मीदवारों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

MLC Election Results 2026 LIVE Updates

आइए जानते हैं चारों राज्यों में कितनी सीटों पर मुकाबला है, कौन-कौन मैदान में है और किन नतीजों पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी। बने रहिए इस लाइव ब्लॉग में...

LIVE Feed
Oct 27, 2026, 6:28 PM IST

लखनऊ शिक्षक MLC चुनाव में BJP के उमेश द्विवेदी आगे

लखनऊ खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की शुरुआती मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी बढ़त बनाए हुए हैं। पहले बंडल की गिनती में उन्हें करीब 30 वोटों की बढ़त मिलने की सूचना है। फिलहाल दूसरे बंडल की गिनती शुरू हो गई है। अब आगे के रुझानों पर नजर है।
Oct 27, 2026, 6:27 PM IST

तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 2,945 वोट मिले, जबकि निर्दलीय भूषण झा को 2,351 और संजय सिंह को 1,967 वोट मिले। आधिकारिक घोषणा बाकी है। जीत की खबर के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ जश्न मनाया।
Oct 27, 2026, 6:26 PM IST

कोसी स्नातक सीट पर NDA के डॉ. एनके यादव आगे

बिहार की कोसी स्नातक एमएलसी सीट पर पहले राउंड में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 2,493 वोट मिले हैं। इंडिया गठबंधन के नितेश कुमार को 1,769 और जन सुराज के डॉ. रजनीश रंजन को 1,534 वोट मिले। पहले राउंड में 729 वोट रद्द हुए हैं।
Oct 27, 2026, 6:26 PM IST

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर BJP के नवल किशोर 2 वोट से आगे

बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के नवल किशोर सिर्फ 2 वोटों से आगे हैं। उन्हें 1,273 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी प्रत्याशी को 1,271 वोट मिले। दोनों के बीच बेहद करीबी मुकाबला है और मतगणना जारी है।
Oct 27, 2026, 5:04 PM IST

वाराणसी शिक्षक MLC चुनाव में सपा के लाल बिहारी यादव आगे

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पहली वरीयता के वोटों की गिनती में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव आगे चल रहे हैं। फिलहाल मतगणना जारी है और अंतिम नतीजों का इंतजार है।
Oct 27, 2026, 4:58 PM IST

बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA प्रत्याशी को बढ़त

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 138 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, महागठबंधन के उम्मीदवार संजय सिंह फिलहाल पीछे हैं। मतगणना पूरी होने के बाद ही नतीजे साफ होंगे।
Oct 27, 2026, 4:57 PM IST

लखनऊ शिक्षक MLC चुनाव में BJP के उमेश द्विवेदी आगे

लखनऊ खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी बढ़त बनाए हुए हैं। पहले बंडल की गिनती में उन्हें करीब 30 वोटों की बढ़त मिलने की खबर है। फिलहाल दूसरे बंडल की मतगणना जारी है। अब सभी की नजरें अगले रुझानों पर टिकी हैं।
Oct 27, 2026, 2:48 PM IST

आगरा में सपा के आरोपों पर प्रशासन का जवाब

आगरा में एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि उसके प्रत्याशी शशांक यादव को काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने से रोका गया। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुनाव आयोग से दखल देने की मांग की। वहीं, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने इन आरोपों को भ्रामक बताया। प्रशासन ने तस्वीर जारी कर दावा किया कि शशांक यादव सुबह से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।
Oct 27, 2026, 2:47 PM IST

तिरहूत में NDA प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 138 वोटों से आगे

बिहार की आठ विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी है। तिरहूत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 138 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, महागठबंधन के उम्मीदवार संजय सिंह पीछे चल रहे हैं। मतगणना के दौरान सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।
Oct 27, 2026, 1:09 PM IST

पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, फाइलों के बंडल को लेकर धक्का-मुक्की

पटना में मतगणना केंद्र के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक कर्मचारी फाइलों का बंडल लेकर बाहर निकल रहा था। वहां मौजूद लोगों और यूट्यूबर्स ने उसे घेर लिया और फाइलें खोलने की मांग की। काफी देर तक कहासुनी और धक्का-मुक्की के बाद बंडल खोल दिए गए। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों ने फर्जी वोट के नारे लगाए। फाइलों में क्या था और उन्हें बाहर क्यों ले जाया जा रहा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Oct 27, 2026, 1:04 PM IST

ECI अधिकारी ने दी सफाई

मतगणना केंद्र के बाहर फाइलों के बंडल को लेकर विवाद बढ़ने पर निर्वाचन आयोग के अधिकारी को सफाई देनी पड़ी। लोगों ने दावा किया कि बंडल में फॉर्म-16 थे। अधिकारी ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि फाइल में पीठासीन अधिकारी की डायरी थी, फॉर्म-16 नहीं।
Oct 27, 2026, 1:03 PM IST

गोरखपुर में मतगणना के दौरान हंगामा, बैलट बॉक्स की टूटी मिली सील

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देवरिया के बनकटा क्षेत्र के एक बैलट बॉक्स की सील टूटी मिली। प्रशासन ने स्थिति संभाल ली। निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने आपत्ति दर्ज कराते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की। उन्होंने दावा किया कि स्ट्रांग रूम से निकला बॉक्स सील नहीं था और उसे अलग रख दिया गया। हालांकि, उन्होंने इसे मानवीय भूल होने की आशंका भी जताई।
Oct 27, 2026, 11:41 AM IST

अनंत सिंह के घर मिठाइयां तैयार, समर्थकों ने जीत का जताया भरोसा

एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह के घर मिठाइयां बननी शुरू हो गई हैं। उनके समर्थकों ने अभी से मिठाइयां बांटना भी शुरू कर दिया है। समर्थकों का कहना है कि जेडीयू ने अनंत सिंह को बाहर कर गलत फैसला लिया। अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे थे। उनके समर्थकों ने दावा किया कि चुनाव में अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार की जीत होगी।
Oct 27, 2026, 11:33 AM IST

वाराणसी में शांतिपूर्ण तरीके से जारी मतगणना, एजेंटों की मौजूदगी में गिनती

वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विधान परिषद चुनाव के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों के नामित मतगणना एजेंटों और प्रशासनिक कर्मचारियों की मौजूदगी में हो रही है। उनके मुताबिक, मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। फिलहाल मतपेटियों से मतपत्र निकाले जा रहे हैं और उनकी गिनती के लिए बंडल बनाए जा रहे हैं।
Oct 27, 2026, 11:23 AM IST

आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने उठाए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल

आगरा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने रिटर्निंग ऑफिसर पर चुनाव से जुड़ी जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने का मुद्दा उठाया, लेकिन अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया। आकाश अग्रवाल ने कहा कि अगर फॉर्म-16 में मतदाताओं की संख्या 250 दर्ज है, लेकिन मतपेटी में 400 मतपत्र मिलते हैं, तो तय प्रक्रिया के तहत ऐसे मतपत्रों को अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में संभावित गड़बड़ियों को लेकर भी सवाल उठाए।
Oct 27, 2026, 9:56 AM IST

सपा उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी ने किया जीत का दावा

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार करीब 9 से 10 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। इनमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली और बिना सरकारी सहायता वाले संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की मांग शामिल है।
Oct 27, 2026, 9:28 AM IST

Karnataka MLC Results: 14 उम्मीदवारों के बीच टक्कर

कर्नाटक की पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर मतगणना धारवाड़ स्थित कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में हो रही है। इस सीट के तहत धारवाड़, हावेरी, गडग और उत्तर कन्नड़ जिले आते हैं। 23 अक्टूबर को हुए मतदान में 75.6 फीसदी वोटिंग हुई। कुल 97,400 पंजीकृत मतदाताओं में से 73,658 ने वोट डाला। मैदान में 14 उम्मीदवार हैं। इनमें बीजेपी के एसवी संकनूर, कांग्रेस के मोहन लिम्बिकाई और निर्दलीय कांतकुमार शामिल हैं। संकनूर ने 2014 और 2020 में यह सीट जीती थी। पहले दौर में जीत के लिए उम्मीदवार को वैध मतों के 50 फीसदी से एक ज्यादा वोट हासिल करने होंगे। वरीयता वाले मतों की गिनती के चलते कई दौर लग सकते हैं। अंतिम नतीजा देर शाम या आधी रात तक आने की संभावना जताई गई है।
Oct 27, 2026, 9:27 AM IST

Maharashtra MLC Results: 182 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। कुल 10,68,072 मतदाता पंजीकृत थे और मतदान 72.96 फीसदी रहा। यहां बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के बीच मुकाबले पर नजर है। नागपुर स्नातक सीट पर बीजेपी के सुधाकर कोहले का मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी अभिजीत वंजारी से है। पुणे स्नातक सीट पर बीजेपी की स्मिता जाधव और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की हर्षदा देशमुख-जाधव समेत 47 उम्मीदवार हैं। पुणे शिक्षक सीट पर बीजेपी के कौस्तुभ गावडे के सामने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी जयंत असगांवकर हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप का समर्थन किया है। छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर मौजूदा एमएलसी सतीश चव्हाण और एनसीपी (एसपी) के प्रतापसिंह पाटिल के बीच मुकाबला है। अमरावती शिक्षक सीट पर मौजूदा एमएलसी किरण सरनाइक, कांग्रेस की अदिति पोहरे और कई बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। अमरावती में सबसे ज्यादा 92।6 फीसदी मतदान हुआ। पुणे शिक्षक सीट पर 85।86 फीसदी, नागपुर स्नातक सीट पर 64.84 फीसदी, पुणे स्नातक सीट पर 62.76 फीसदी और छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर 59.12 फीसदी वोट पड़े। वरीयता आधारित मतदान के कारण पहली पसंद के वोटों से जीत का कोटा पूरा नहीं होने पर अगली पसंद के वोट भी नतीजे तय कर सकते हैं।
Oct 27, 2026, 9:26 AM IST

UP MLC Election Results: 11 सीटों पर कड़ी सुरक्षा

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। स्नातक सीटों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी शामिल हैं। शिक्षक सीटों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा और बिजली की निर्बाध व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, ऑटोमैटिक स्विच जनरेटर और अधिकृत कर्मचारियों के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। जरूरत के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैयार रखा गया है। विधान परिषद चुनाव में एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत वरीयता वाले वोटों की गिनती होती है। इसलिए मतगणना में सामान्य चुनावों के मुकाबले ज्यादा वक्त लग सकता है। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और चुनाव संचालन नियमों का पालन करने को कहा गया है।
Oct 27, 2026, 9:26 AM IST

Bihar MLC Election Results: 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

बिहार की आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक सीटें हैं, जबकि पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक सीटें हैं। कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक सीटों पर 90 और शिक्षक सीटों पर 60 उम्मीदवार हैं। 23 अक्टूबर को हुए मतदान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 82।85 फीसदी और स्नातक सीटों पर 53।42 फीसदी वोटिंग हुई थी। स्नातक सीटों पर 4।92 लाख मतदाता थे, जबकि शिक्षक सीटों पर 40,253 मतदाता पंजीकृत थे। बीजेपी ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसकी सहयोगी जेडीयू बाकी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी सभी आठ सीटों पर मैदान में है। मौजूदा आठ एमएलसी का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है। पटना में बांकीपुर राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दरभंगा में खेल भवन-सह-व्यायामशाला और मुजफ्फरपुर में एमआईटी के प्रशासनिक भवन समेत तय केंद्रों पर मतगणना हो रही है।
Oct 27, 2026, 9:25 AM IST

MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मुकाबला

इस चुनाव में बिहार की आठ, उत्तर प्रदेश की 11, महाराष्ट्र की पांच और कर्नाटक की चार सीटें शामिल हैं। इन सीटों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दोनों आते हैं। इनका चुनाव सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग होता है। यहां मतदाता मुख्य रूप से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकृत स्नातक या शिक्षक होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+