Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: नारेबाजी से भड़के निर्दलीय विधायक ने भीड़ पर तान दी पिस्तौल

निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने बताया कि वो मुंडाक्कयाम इलाके में जब 52 गरीब परिवारों से मिलने गए थे तो गुंडों के समूह ने उनको चुनौती दी जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल दिखाई।

नई दिल्ली। केरल के विधायक पीसी जॉर्ज ने भीड़ पर पिस्तौल तान दिया। ये घटना गुरुवार की है जब पीसी जॉर्ज मुंडाकाक्यम जिले के 52 गरीब परिवारों से मिलने गए थे वहां लेबर यूनियन के लोगों ने विधायक को घेरा था और उनके खिलाफ नारेबाजी की थी।

VIDEO: नारेबाजी से भड़के विधायक ने भीड़ पर तान दी पिस्तौल

निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने बताया कि वो मुंडाक्कयाम इलाके में जब 52 गरीब परिवारों से मिलने गए थे तो गुंडों के समूह ने उनको चुनौती दी जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल दिखाई। कई टेलीविजन चैनलों की फुटेज में दिख रहा है कि जॉर्ज कुछ लोगों के बीच खड़े हैं और पिस्तौल लहरा रहे हैं। पीसी जॉर्ज ने कहा कि वह उन गरीब परिवारों से मिलने गए थे जिन्होंने गुंडों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। विधायक ने कहा कि गुंडों ने मेरे खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और मुझे ललकारा जिसके बाद मैने पिस्तौल निकाली थी। वहीं विधायक ने साफ किया है कि उनकी बंदूक लाइसेंसी है।

पीसी जॉर्ज केरल जनपक्षम पार्टी के नेता हैं और वे सात बार विधायक रह चुके हैं। लेबर यूनियन का आरोप है कि विधायक ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी भी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं और विधायक के बीच झड़प हुई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+