जिग्नेश से हाथ मिलाने की तैयारी में रावण, यूपी में दलित राजनीति को दे सकते हैं नई दिशा
नई दिल्ली। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को इस सप्ताह यूपी की योगी सरकार ने रिहा कर दिया। रावण के रिहाई के कई सियासी मायने देखे जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि , गुजरात के दलित नेता और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति को एक नई दिशा दे सकते हैं। जिग्नेश पिछले लंबे समय से रावण के समर्थन में सक्रिय रहे हैं और वह सहारनपुर के भी कई बार दौरे कर चुके हैं।

माना जा रहा है कि चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई के साथ अब उत्तर प्रदेश में गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी की सक्रियता भी बढ़ेगी। जिग्नेश मेवाणी पहले ही रावण को लोकसभा चुनाव लड़ाने की बात कह चुके हैं। अब जबकि चंद्रशेखर जेल से रिहा हो गए हैं तो वह जिग्नेश मेवाणी के साथ मिलकर प्रदेश में दलित राजनीति में एक नया विकल्प बनकर उभरने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल दोनों युवा नेताओ का फोकस पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है। यहां पर चंद्रशेखर के रूप में दलितों का नया नेतृत्व मिल सकता है।
वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि कांग्रेस जिग्नेश मेवाणी के सहारे चंद्रशेखर को अपने खेमें शामिल करने की जुगत में है। शुक्रवार रात जेल से बाहर आए रावण ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। रावण ने कहा था कि, बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। न सोएंगे और न सोने देंगे जब तक कि 2019 में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ ना दें। कोई स्वागत समारोह नहीं होगा। अगर कोई सोच रहा है तो वह उसे मन से निकल दे। मैं जेल से बाहर काम करने के लिए आया हूं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications