'पति से तलाक हो गया, तो बच्चा कैसे', क्या मां बनीं UP विधायक अदिति सिंह, फोटो शेयर कर बोलीं- 'मेरा चंदा है तू'
MLA Aditi Singh: उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अदिति सिंह की अब एक बच्चे के साथ तस्वीर वायरल हो रही है।

अदिति सिंह ने अपने अधिकाारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर कहा एक बच्चे को गोद में लिए हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर कर अदिति सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ''चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...।''
क्या मां बन गई हैं रायबरेली की MLA अदिति सिंह?
अदिति सिंह ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर की, उनकी ये तस्वीर वायरल हो गई। अदिति सिंह की बच्चे के साथ वाली फोटो पर लोग कमेंट कर पूछने लगे कि आप मां बन गईं? ये कब हुआ? कुछ यूजर्स ने यह तक पूछा कि, 'बच्चे का पिता कौन है'

एक यूजर ने ये लिखा कि, 'आपका तो अपने पति के साथ तलाक हो गया है तो फिर बच्चा कैसे'। एक अन्य यूजर ने कहा, 'बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं...।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुना है पति साथ में नही रहता है फिर बच्चा कैसे।'
एक यूजर ने सवाल किया, 'आपका कुछ दिन पहले आपका इंटरव्यू देखा, कि आप अपने पति से अलग हो गईं हैं। मैं आपके पिता से परिचित थी, आपसे भी लखनऊ में भेंट हुई थी। परिवार एक महत्वपूर्ण इकाई है। राजनीति स्थाई नहीं है, पर परिवार स्थाई है। राजनीति के लिए परिवार न तोड़ें, फिर से उनके साथ रिश्ता जोड़ें और अगली बार अपने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर करें।'
अदिति सिंह ने बताया कौन है ये बच्चा?
कमेंट में बच्चे के बारे में आए इतने सवालों पर अदिति सिंह ने चुप्पी तोड़ी और एक यूजर को जवाब देते हुए बताया कि, ये बच्चा कौन है। अदिति सिंह ने कहा, 'ये बच्चा मेरा भतीजा है।' इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के सवाल कम हुए।
पति से अलग हो चुकी हैं अदिति सिंह
हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति सिंह ने बताया था कि उनका और उनके पति पूर्व विधायक अंगद सिंह (Angad Singh) का तलाक हो चुका है। अदिति सिंह ने कहा था कि वो और उनके पति काफी वक्त से एक-दूसरे से अलग रहते हैं।

कांग्रेस में रहते हुए अदिति सिंह ने साल 2019 में पंजाब से कांग्रेस के विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी की थी। इनकी शादी एक-दो सालों में ही टूट गई। हालांकि अदिति के इस खुलासे पर फिलहाल अंगद सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications