Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मैं 'कलईनार' का बेटा हूं, इन हरकतों से डरने वाला नहीं हूं...', बेटी-दामाद के घर IT रेड पर बोले एमके स्टालिन

'मैं'कलईनार'का बेटा हूं, इन हरकतों से डरने वाला नहीं हूं...', बेटी-दामाद के घर IT रेड पर बोले एमके स्टालिन

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से महज चार दिन पहले आयकर विभाग ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)के प्रमुख एमके स्टालिन के दामाद सबारेसन के घर पर छापेमारी की। आईटी रेड के बाद एमके स्टालिन ने कहा, 'मैं 'कलईनार' (एम करुणानिधि) का बेटा हूं, इन सब हरकतों से डरने वाला नहीं हूं।' स्टालिन ने पेरामबलुर में चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार (02 अप्रैल) को कहा, "आज सुबह मैं चेन्नई से त्रिची आया। मुझे चेन्नई में अपनी बेटी के घर पर छापेमारी की खबर मिली। मोदी सरकार अब अन्नाद्रमुक (AIADMK) सरकार को बचा रही है। बीजेपी ने एआईएडीएमके सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्रियों और मुख्य सचिव को आई-टी विभाग और सीबीआई का इस्तेमाल करने की धमकी दी है। मैं मोदी को बताना चाहता हूं कि यह डीएमके है, यह मत भूलो कि मैं 'कलईनार' का बेटा हूं। मैं इससे नहीं डरूंगा।''

MK Stalin

Recommended Video

    Tamil Nadu Election 2021: DMK Stalin के दामाद के ठिकानों पर IT की Raid | वनइंडिया हिंदी

    एमके स्टालिन ने कहा, ''इस स्टालिन ने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम...आपातकाल का सामना किया है। उन्हें (बीजेपी) लगता है कि वे हमें इस आईटी छापेमारी से डरा सकते हैं, यह एआईएडीएमके के साथ हो सकता है लेकिन डीएके के साथ ऐसा नहीं होगा। आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि लोग 6 अप्रैल को आपके किए हुए कामों का जवाब वोटिंग के दौरान देंगे।''

    तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और मतों की गिनती 2 मई को होगी। तमिलनाडु में पंद्रहवीं विधानसभा का कार्यकाल 2 मई, 2021 को खत्म हो रहा है। 6,28,23,749 मतदाता राज्य में सोलहवीं विधानसभा के लिए वोटिंग करेंगे।

    शुक्रवार (2 अप्रैल) की सुबह इनकम टैक्स विभाग ने एमके स्टालिन के दामाद सबारेसन के घर समेत चार जगहों पर छापेमारी की थी। कुछ दिन पहले ही स्टालिन के दामाद सबारेसन के घर पर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने डीएमके के साथ बैठक की थी। डीएमके ने इस छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+