JNU हिंसा के बाद आया VC जगदीश कुमार का बयान, बोले- हिंसा किसी शिकायत का जवाब नहीं
नई दिल्ली। JNU में हुई हिंसा के बाद इस मामले में यूनिवर्सिटी के वीसी एम जगदीश कुमार का बयान सामने आया है। जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार ने कहा कि हिंसा किसी भी शिकायत का जबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि जेएनयू एक बहुत ही शांतिपूर्ण परिसर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा बहस करते हैं और मुद्दों पर चर्चा और समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी शिकायत का जवाब नहीं है।

उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हमें शाम साढ़े चार बजे पता चला कि छात्रों का समूह हॉस्टल की ओर लाठी-डंडों के साथ बढ़ रहा है। जानकारी मिलते ही कैंपस में मौजूद सुरक्षा गार्डों को स्थिति का आकलन करने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए भेजा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों ने हॉस्टल के वार्डनों को घेर लिया। ये अफवाह फैलाई गई कि वॉर्डन ने इस्तीफा दे दिया, जो कि पूरी तरह गलत है।
फिर से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
वहीं वीसी जगदीश कुमार ने कहा कि जेएनयू के हालातों को फिर से सामान्य करने की पूरी कोशिश की जा रही है। जेएनयू प्रशासन यूनिवर्सिटी की स्थिति को सामान्य कपने में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि ठप पड़ा सर्वर सिस्टम भी फिर से चलने लगा है। अब छात्र विंटर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच क्राइम ब्रांच कर रहा है और वह इसपर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि कैंपस में तोड़फोड़ में जो भी शामिल थे वे सब जिम्मेदार है और उनपर ऐक्शन होगा। वहीं पुलिस की हर संभव मदद की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications