पिता का अंतिम संस्कार छोड़ देश को हॉकी कप दिलाने वाली बेटी लौटी घर, लिपट कर रोई मां, स्वागत को आया सारा गांव

पिता का अंतिम संस्कार छोड़ देश को हॉकी कप दिलाने वाली बेटी लौटी घर, लिपट कर रोई मां, स्वागत को आया सारा गांव

नई दिल्ली। पिता के निधन की खबर के बाद उनका अंतिम संस्कार छोड़ जापान के खिलाफ एफआईएच वूमेन सीरीज फाइनल खेलने वाली खिलाड़ी लालरेमसियामी मंगलवार को घर लौट आईं। इस दौरान उनके परिवार ने भावुक होकर उनका स्वागत किया। मिजोरम के कोलासिब जिले की रहने वाली लालरेमसियामी घर लौटीं तो उनकी मां उनसे लिपट कर रो पड़ीं। लालरेमसियामी ने मरहूम पिता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांव के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।

पिता के अंतिम संस्कार की जगह चुना देश के लिए खेलना

पिता के अंतिम संस्कार की जगह चुना देश के लिए खेलना

भारतीय हॉकी टीम की 19 साल की खिलाड़ी लालरेमसियामी ने हिरोशिमा में एफआईएच वूमेन सीरीज फाइनल को खेलने का निश्चय ऐसे समय में किया जब उनके पिता का देहांत हो गया। लालरेमसियामी के पिता की मौत शुक्रवार को हार्ट अटैक से हो गई थी। ऐसे कठिन समय में भी लालरेमसियामी टीम को छोड़कर वापस घर नहीं गईं और दो दिन बाद रविवार को फाइनल खेलीं। भारत ने फाइनल में जापान को 3-1 से मात देकर कप जीता।

सब कर रहे तारीफ

सब कर रहे तारीफ

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल ना होकर लालरेमसियामी का फाइनल खेलने के फैसले क खूब तारीफ हो रही है। लालरेमसियामी मंगलवार को जब अपने घर पहुंची तो बेहद भावुक माहौल में उनका स्वागत हुआ। मिजोरम सरकार के अधिकारी और उनके पूरे गांव के लोग वहां मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी ट्वीट के जरिए लालरेमसियामी के मैच खेलने के फैसले की सराहना की थी।

खिताब जीने पर मोदी ने भी दी बधाई

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एफआईएच वुमन्स सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट का खिताब जीता था। भारतीय टीम ने फाइनल में जापान को 3-1 से हराया। टीम इंडिया के लिए गुरतीत कौर ने 2 गोल किए। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- असाधारण खेल, शानदार परिणाम। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में चिली को 4-2 से हराया था।

अस्पताल से ब्रायन लारा ने जारी की ऑडियो, फैंस को दिया यह संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+